भारत-श्रीलंका सीरीज के बीच पसरा मातम, इस होनहार युवा भारतीय क्रिकेटर का हुआ आकस्मिक निधन

Published - 15 Aug 2026, 11:28 AM | Updated - 15 Aug 2026, 12:14 PM

India Vs Sri Lanka Series

Young cricketer died amid India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गाले में हो गई है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिए खास है, क्योंकि यह टीम का 600वां टेस्ट भी है। वहीं, श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए भी स्पेशल है, क्योंकि 9 साल बाद भारतीय टीम उनकी सरजमीं पर खेल रही है।

इस सीरीज (India-Sri Lanka) के आगाज के बीच क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक युवा भारतीय क्रिकेटर के निधन से क्रिकेट फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

India-Sri Lanka सीरीज के बीच प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर का हुआ निधन

India Vs Sri Lanka Series 1

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच जिस युवा भारतीय क्रिकेटर के निधन की खबर आ रही है, वो वैष्णव विश्वनाथ हैं। इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया था, लेकिन Telangana T20 League 2026 में वारंगल वॉरियर्स का हिस्सा था। वैष्णव के निधन की वजह सामने नहीं आई है लेकिन महज 20-21 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर आते ही क्रिकेट प्रेमी काफी दुखी हो गए।

मोहम्मद सिराज के साथ वारंगल वॉरियर्स के स्क्वाड का हिस्सा थे वैष्णव विश्वनाथ

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित होने वाली Telangana T20 League 2026 के लिए वारंगल वॉरियर्स ने स्पिन ऑलराउंडर वैष्णव विश्वनाथ को 1 लाख रुपये में खरीदा था। इस टीम में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी मार्की प्लेयर थे और उन्हें 14 लाख रुपये में खरीदा गया था।

हालांकि, सिराज ने लीग में एक भी मैच नहीं खेला था, क्योंकि उन्हें मेडिकल टीम ने वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आराम की सलाह दी थी। मौजूदा समय में सिराज India vs Sri Lanka टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं।

वैष्णव विश्वनाथ के बारे में उपलब्ध नहीं है ज्यादा जानकारी

इस युवा खिलाड़ी के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं, Cricinfo और Cricbuzz जैसी साइट्स में उनके करियर के आंकड़े भी दर्ज नहीं हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल या फिर टीम इंडिया के लिए नहीं खेला था। वह जिले स्तर के खिलाड़ी थे लेकिन आगे चलकर अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ा नाम बना सकते थे।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को इन 2 भारतीय दिग्गजों ने किया था संन्यास का ऐलान, एक साथ खेल टीम इंडिया को जिताए थे कई मुकाबले

Tagged:

Telangana T20 League 2026 Warangal Warriors Vaishnav Vishwanatha
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com