RCB के पूर्व खिलाड़ी ने थामा इंग्लैंड का दामन, अब वहीं से खेलेगा अपनी बची क्रिकेट
Table of Contents
Former RCB player set to play in England: IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले सीजन से ही शामिल है। इस टीम ने 17 सीजन तक एक भी बार ख़िताब नहीं जीता था लेकिन इसके बाद लगातार दो बार चैंपियन बनी। 2025 और 2026 के सीजन जीतने वाली RCB को लीग की सबसे लोकप्रिय टीम माना जाता है।
RCB के साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कुछ होनहार भारतीय खिलाड़ी भी शामिल रहे। हालांकि, इनमें से कुछ को सफल होने का पूरा मौका मिला, जबकि कई सारे प्लेयर्स सिर्फ कुछ ही मौके हासिल कर पाए और बाद में उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने अब बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड (England) का रुख किया है और वहां जाकर क्रिकेट खेलेगा।
England में खेलता नजर आएगा RCB का पूर्व खिलाड़ी

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर घरेलू सीजन से पहले इंग्लैंड (England) जाकर काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। काउंटी चैंपियनशिप प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट है। इसका महत्व इंग्लैंड में वैसा ही है, जैसा भारत में रणजी ट्रॉफी का है।
इस चैंपियनशिप का मौजूदा सीजन काफी पहले शुरू हो गया था, जिसमें कई भारतीय खिलाड़ी खेलते दिखे। वहीं, अब महिपाल भी अपना जलवा दिखाएंगे।
इस टीम के लिए England में खेलेंगे महिपाल लोमरोर
काउंटी चैंपियनशिप के बचे हुए हिस्से के लिए महिपाल लोमरोर ने सरे की टीम के साथ करार किया है। दिलचस्प बात यह है कि लोमरोर ने सामने से सरे से संपर्क नहीं किया था, बल्कि टीम के डायरेक्टरएलेक स्टीवर्ट ने खुद उनसे बात की थी और फिर दोनों के बीच डील फाइनल हो गई।
स्पोर्टस्टार से बातचीत में लोमरोर ने बताया,
"8 अगस्त को मुझे एलेक स्टीवर्ट से सीधे पूछताछ का संदेश मिला। उन्होंने बताया कि टीम को एक ऐसे मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत है जो थोड़ी-बहुत लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी भी कर सके। दो दिन बाद, उन्होंने मेरे साथ करार की पुष्टि कर दी।"
काउंटी चैंपियनशिप में खेलने को लेकर लोमरोर उत्साहित
घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले महिपाल लोमरोर को 9 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरनी थी, क्योंकि वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के डेवलोपमेन्ट प्रोजेक्ट टूर का हिस्सा थे लेकिन उससे पहले सरे की तरफ से ऑफर आ गया। इस तरह लोमरोर को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा और दक्षिण अफ्रीका के बजाय इंग्लैंड (England) के लिए उड़ान भरी। यह पहला मौका होगा, जब लोमरोर काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।
महिपाल लोमरोर ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई है। उन्होंने 2016-17 में राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और तब से वे टीम के एक अहम सदस्य बन गए हैं। 63 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 42.62 की औसत से 3,836 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 300 रन है।
यह भी पढ़ें: अपने करियर में कभी OUT नहीं हुआ ये भारतीय बल्लेबाज, लेकिन गंदी राजनीति के चलते खत्म हुआ करियर