MP vs CSG Today Match Prediction, Match 19 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 14 Aug 2026, 08:20 PM
Table of Contents
MP vs CSG Today Match Prediction: मदुरै पैंथर्स (Madurai Panthers) और चेपॉक सुपर गिलीज़ (Chepauk Super Gillies) के बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2026 का 19वां मैच एनपीआर कॉलेज ग्राउंड, डिंडीगुल में खेला जाएगा। MP टीम ने पिछले मैच में DD टीम को 21 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। MP टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है।
दूसरी तरफ CSG टीम ने भी खराब शुरुआत के बाद पिछले मैच में SS टीम को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। CSG टीम 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमें अच्छी फॉर्म में है, इस मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MP vs CSG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (MP vs CSG Match Details)
| मैच | मदुरै पैंथर्स बनाम चेपॉक सुपर गिलीज़ |
| स्टेडियम | एनपीआर कॉलेज ग्राउंड, डिंडीगुल |
| मैच की तारीख | 14 अगस्त 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Sony Sports TEN 4 Tamil, YouTube |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MP vs CSG Head-to-Head)
-
मैच: 9
-
मदुरै पैंथर्स ने जीते: 5
-
चेपॉक सुपर गिलीज़ ने जीते: 4
- ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (MP vs CSG Recent Form)
मदुरै पैंथर्स: W, W, W, W, L
चेपॉक सुपर गिलीज़: W, W, L, L, L
पिच रिपोर्ट (MP vs CSG Pitch Report- एनपीआर कॉलेज ग्राउंड, डिंडीगुल)
MP vs CSG एनपीआर कॉलेज ग्राउंड, डिंडीगुल में खेला जाएगा। पिछले सीजन में यहां अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 190-200 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर MP vs CSG Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
पिछले 93 (TNPL) मैच के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 43% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 54% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 160 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 146 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (58%) |
MP vs CSG Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर चेपॉक सुपर गिलीज़ पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 170–175
-
मैच परिणाम: मदुरै पैंथर्स की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर मदुरै पैंथर्स पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 180–185
-
मैच परिणाम: मदुरै पैंथर्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (MP vs CSG Playing XI Today)
मदुरै पैंथर्स प्लेइंग-XI:
सिद्धार्थ महादेवन, आर राम कुमार (विकेटकीपर), एनएस चतुर्वेद, बालचंदर अनिरुद्ध (कप्तान), शोएब एमडी खान, अतीक उर रहमान, पी सरवनन, गुरजपनीत सिंह, दीपेश देवेंद्रन, रोहन भूतड़ा, एस राजलिंगम
चेपॉक सुपर गिलीज़ प्लेइंग-XI:
नारायण जगदीसन (कप्तान) (विकेटकीपर), आरएस मोकित हरिहरन, के आशिक, एस दिनेश राज, स्वप्निल सिंह, मोहना प्रसाद, अश्वनाथ वलथापा, अभिषेक तंवर, जे प्रेम कुमार, विग्नेश एम, एम सिलंबरासन
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (MP vs CSG Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
नारायण जगदीसन ने अभी तक CSG टीम की ओर से सबसे ज्यादा 222 रन बनाए हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।
-
एनएस चतुर्वेद MP टीम के प्रमुख बल्लेबाज है। इन्होंने अभी तक 4 मैचों में 195 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
एम सिलंबरासन ने पिछले मैच में CSG टीम की ओर से 2 विकेट लिए हैं। ये अभी तक 5 विकेट ले चुके हैं, इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
-
रोहन भूतड़ा MP टीम के प्रमुख गेंदबाज है। इन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।
MP vs CSG Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
मदुरै पैंथर्स (MP) टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में अपने चारों मैच जीते हैं। एनएस चतुर्वेद, राम कुमार तथा गुरजपनीत सिंह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा MP टीम हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी आगे है और टीम की गेंदबाजी यूनिट मजबूत है इसलिए इस मैच में MP टीम को बढ़त मिलती है।
मदुरै पैंथर्स के जीतने की संभावना: 60%
चेपॉक सुपर गिलीज़ के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: इस समीकरण से ही एशियन गेम्स में गोल्ड जीत सकती है टीम इंडिया, हर हाल में चाहिए इतनी जीत
MP vs CSG TNPL 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
मदुरै पैंथर्स टीम स्क्वाड:
आर राम कुमार (विकेटकीपर), सिद्धार्थ महादेवन, एनएस चतुर्वेद, बालचंदर अनिरुद्ध (कप्तान), अतीक उर रहमान, पी सरवनन, गुरजपनीत सिंह, एस राजलिंगम, शोएब एमडी खान, दीपेश देवेंद्रन, रोहन भूतड़ा, गणेशन पेरियास्वामी, पी विग्नेश, शंकर गणेश, सूर्य आनंद एस, कार्तिक मयप्पन, हिमालय, शविन विनोद, हरि राघवेंद्र वी, किरण कार्तिकेयन
चेपॉक सुपर गिलीज़ टीम स्क्वाड:
RS मोकित हरिहरन, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), के आशिक, राम अरविंद, स्वप्निल सिंह, मोहना प्रसाद, एस दिनेश राज, अश्वनाथ वलथापा, अभिषेक तंवर, जे प्रेम कुमार, विग्नेश एम, एम सिलंबरासन, मुरुगन अश्विन, लोकेश राज, बी अरुण, सुजय शिवशंकरन, वसीम अहमद, एन सुनील कृष्णा, राजलिंगम जी, हरीश आदित्य, संजय कार्तिक
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।