इंग्लैंड सीरीज के दौरान इस 4 सलामी जोड़ी को आजमा सकती हैं भारतीय टीम

Published - 17 Jul 2021, 04:44 PM

इंग्लैंड सीरीज के दौरान इस 4 सलामी जोड़ी को आजमा सकती हैं भारतीय टीम

आगामी England Series के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टीम से बाहर रहेंगे जिसके कारण भारतीय टीम के पास अच्छा मौका होगा नये सलामी जोड़ी को आजमाने का। बता दूँ शुभमन गिल हाल ही में किसी चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे और उनके जगह अभी तक भारतीय टीम ने कोई भी दूसरा नया खिलाड़ी शामिल नहीं किया हैं।

हालाँकि पहले से ही कई सलामी बल्लेबाज भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे में मौजूद हैं और भारतीय टीम द्वारा उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाने का ये बेहतरीन समय होगा। इंग्लैंड में नयी गेंद की स्विंग के सामने सलामी बल्लेबाजी करने किसी भी तरह से आसान नही होती, अगर कोई बल्लेबाज इस दौरे के दौरान टीम के लिए अच्छा परफॉर्मेंस करता है तो उसके पास भविष्य में भारत के लिए टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी करना का अच्छा मौका होगा। इसी दौरान आज हम ऐसे 4 जोड़ी देखने जाने वाले है जिससे भारतीय टीम सलामी जोड़ी के रूप में इंग्लैंड दौरे में आजमा सकती हैं।

4 सलामी जोड़ी जो भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के दौरान आजमा सकती हैं :

1. रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल

शुभमन गिल के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे पहला चांस मयंक अग्रवाल को मिलेगा नज़र आ रहे हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने जितना भी मैच साथ में सलामी बल्लेबाजी की थी उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्मेंस किया था। आपको बता दूँ रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल जब पहली बार साथ में सलामी बल्लेबाजी करने आये थे तो उन्होंने 317 रनों की विशाल साझेदारी की थी।

रोहित शर्मा अब टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी के रूप में अपना स्थान पक्का कर चुके हैं और वहीं दूसरी ओर मयंक अग्रवाल ने भी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के लिए कुछ गलत नहीं किया था और इसी का प्रमाण आने वाले इंग्लैंड दौरे के दौरान वह अपने बल्लेबाजी से देने चाहेंगे। यह इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम के लिए पहली पसंद सलामी जोड़ी होगी।

2. रोहित शर्मा और केएल राहुल

ये एक और सलामी जोड़ी है जिससे भारतीय टीम आने वाले इंग्लैंड सीरीज के दौरान आजमा सकती हैं। केएल राहुल सीमित ओवरों में काफी लंबे समय से काफी दमदार परफॉर्म कर रहे हैं इसी कारण उन्हें आने वाले इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी भारतीय टीम में मौका मिल सकता हैं। केएल राहुल अभी तक टेस्ट में भारत के लिए उतना कुछ खास नहीं कर पाए है मगर उनके पास पिछला इंग्लैंड दौरा का अनुभव जरूर मौजूद हैं। केएल राहुल ने उस सीरीज के दौरान 2 शतक भी जड़ी थी।

केएल राहुल ने पिछले इंग्लैंड दौरे के अंतिम पारी में भारत के लिए 149 रनों का विशाल पारी खेली थी। इसी कारण भारतीय टीम द्वारा फिर उन्हें एक बार सलामी बल्लेबाजी का जिम्मा सौंप सकती हैं। बीच में कई जगह केएल राहुल को अजिंक्य रहाणे के जगह खिलाने की बात चल रही हैं मगर इस बीच शुभमन गिल के दौरे से बाहर होने से केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज भी रोहित शर्मा के साथ नजर आ सकते हैं।

3. रोहित शर्मा और हनुमा विहारी

यूँ तो रोहित शर्मा और हनुमा विहारी आज से पहले कभी साथ में सलामी बल्लेबाजी नहीं किये है मगर इंडिया चाहे तो इंग्लैंड दौरे के दौरान इस जोड़ी को भी अपना सकती हैं। हनुमा विहारी के पास टेस्ट के लिए उत्कृष्ट तकनीक है जिसके कारण जरूरत पड़ने पर उन्हें भी बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा सकता हैं।

आपको बता दूँ हनुमा विहारी के पास इंग्लैंड में खेलने का काफी अनुभव है। वह हाल ही में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नज़र आये थे उससे पहले साल 2018 में भी भारतीय टीम का सदस्य थे इंग्लैंड दौरे के लिए। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी किया है इसलिए जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम इन्हें भी ओपनर के रूप में आजमा सकती हैं।

4. मयंक अग्रवाल और केएल राहुल

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल काफी अच्छे दोस्त है ये हम सब ही जानते हैं। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल इससे पहले कर्नाटक के लिए सलामी बल्लेबाजी कर चुके हैं टेस्ट में इसके अलावा दोनों ही बल्लेबाज आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए भी सलामी बल्लेबाजी करते हैं। दोनों के बीच एक काफी अच्छी केमिस्ट्री हैं ।

यूँ तो दोनों को बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए देखने आने वाले सीरीज में काफी कम चांस है। ये तभी संभव है यदि सीरीज के दौरान रोहित शर्मा काफी खराब फॉर्म से गुजरते हैं या फिर बीच में वोे चोटिल हो जाते हैं। यूँ तो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पहले भी भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी कर चुके हैं मगर दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से टीम से बाहर है इसलिए इस जोड़ी को पहले मैच पर देखना तो संभव नहीं।

Amit Choudhary

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com