टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, बताई वजह

Published - 14 May 2021, 02:11 PM

England-harry gurney

जून में भारतीय टीम इंग्लैंड (England) के दौरे पर जा रही है. 18 से 22 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने के बाद अंग्रेजी टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. लेकिन इससे पहले ही इंग्लिश टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ने सभी फॉर्मेट के मैच से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. जो फैंस के लिए भी हैरान करने वाली खबर है. इस रिपोर्ट के जरिए जानते हैं पूरी वजह..

इंग्लिश तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से की संन्यास लेने की घोषणा

दरअसल हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड (England) टीम के 34 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैरी गुर्नी की, जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय समेत हर क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. बीते कुछ समय से गर्नी लगातार कंधे की चोट की समस्या से जूझ रहे थे. हालांकि गर्नी का इंटरनेशनल करियर कुछ खास बड़ा नहीं रहा है. उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए छोटे से करियर में 10 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं.

हालांकि घरेलू क्रिकेट में गर्नी का काफी बड़ा योगदान रहा है. नॉटिंघमशायर की टीम के वो बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में गिने जाते थे. उन्होंने 103 प्रथम श्रेणी मैच, 93 लिस्ट ए और 156 टी20 मैच खेले थे. सभी फॉर्मेट में उन्होंने कुल 614 विकेट चटकाए थे. यहां तक की नॉटिंघमशायर उन्हीं की मौजूदगी में तीन बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी. इसमें गर्नी का बड़ा योगदान था. इसके बाद साल 2017 के टी20 ब्लास्ट में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी.

संन्यास लेने के बाद गर्नी ने बताई इसकी वजह

England

क्रिकेट जगत के हर प्रारूप से संन्यास लेने के बाद गर्नी ने अपने बयान में कहा कि,

"अब वक्त आ गया है कि, मैं अपने जूते टांग दूं. अपने कंधे की चोट से उबरने का प्रयास करने के बाद अपने खेल करियर को अलविदा कहने के लिए मैं वाकई काफी ज्यादा निराश हूं. जिस वक्त महज 10 साल की उम्र में मैनें पहली बार क्रिकेट की गेंद उठाई थी, तब से मैं इसके लिए काफी जुनूनी था".

"24 साल से क्रिकेट मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहा है. जो मुझे एक अविश्वसनीय यात्रा पर ले जाने मदद किया. इसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. इंग्लैंड (England) से लेकर, आईपीएल, ब्लास्ट समेत देश-विदेश में 9 ट्रॉफियां जीतना, बिग बैश और सीपीएल ने मेरे बेतहाशा सपनों को पूरा किया है".

रिटायरमेंट के बाद बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं गर्नी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड (England) हैरी गर्नी (harry gurney) ने यह भी कहा कि,

"मैंने हमेशा से ही क्रिकेट छोड़ने की तैयारी की है और मैंने बिजनेस में एक नया रास्ता खोज लिया है जो मुझे उत्साह देता है. इसी तरह मैंने कई साल पहले खेल की खोज में महसूस किया था".

फिलहाल गर्नी की इस बयान से एक बात स्पष्ट है कि अब वो बिजनेस में खुद को आजमाना के बारे में सोच चुके हैं.

Tagged:

आईपीएल इंग्लैंड क्रिकेट टीम' कोलकाता नाइट राइडर्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com