VIDEO: अक्षर पटेल ने जान की बाजी लगाकर बचाया सिक्स, हवा में 5 सेकंड उड़ते हुए फील्डिंग देख सिर पकड़ लेंगे आप

Published - 13 Apr 2025, 04:44 PM

Axar Patel OG Fielding

Axar Patel: विजय रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 205 रन लगा दिए। मगर मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा भी देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने सिक्स जा रही गेंद को न सिर्फ पकड़ा बल्कि उनसे तुरंत बाहर फेंक दिया। हर तरफ अक्षर की इस फील्डिंग की जमकर तारीफ की जा रही है।

अक्षर पटेल ने की शानदार फील्डिंग
Axar Patel OG Fielding vs MI

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी पारी का 18वां ओवर डालने आए मिचेल स्टार्क की दो गेंदों पर नमन धीर बैक टू बैक दो चौके मार चुके थे और तीसरे गेंद पर उन्होंने एक बार फिर बाउंड्री की तलाश की। ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर ऑफ साइड पर गिरी लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलते हैं। यहां से दाएं भागते हुए अक्षर पटेल (Axar Patel) ने सही समय पर छलांग लगाई और गेंद को उछलकर दोनों हाथों से पकड़ लिया।

मगर इस दौरान वह अपना संतुलन खो बैठे और रस्सी पर गिरने से पहले उन्होंने गेंद को वापस अंदर फेंक दिया। अगर अक्षर (Axar Patel) इस गेंद को पकड़ने से चूक जाते तो गेंद आसानी से सिक्स के लिए जा सकती है। मगर उन्होंने इस शानदार फील्डिंग के द्वारा न सिर्फ सिक्स बचाया बल्कि टीम के लिए पांच रन भी बचाए क्योंकि इस दौरान मुंबई के गेंद सिर्फ एक ही रन भागकर लेने में सफल रहे थे।

मुंबई ने बनाए 205 रन

डीसी के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) द्वारा बचाए गए 5 रन अंत में काफी निर्णायक साबित हो सकते हैं क्योंकि टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए हैं। एमआई की तरफ तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 59 की पारी खेली थी। वहीं, नमनधीर ने 17 गेंदों पर 223.52 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए थे, जिसके दमपर मुंबई 205 का आंकड़ा छूने में सफल रही थी। 206 रनों का पीछा करने उतनी दिल्ली ने पारी की पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर मैकगर्क का बड़ा विकेट गंवा दिया है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं।

ये भी पढ़ें- RCB की जीत के बाद विराट कोहली को राहुल द्रविड़ ने किया IGNORE, सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO

ये भी पढ़ें- ''विराट ने जिस तरह...'' जीत के बाद रजत पाटीदार ने गेंदबाजों की करी तारीफ, कोहली की बैटिंग पर दिया हैरतअंगेज बयान

Tagged:

DC VS MI axar patel IPL 2025
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com