मुंबई ने IPL 2025 के दौरान बड़ा दांव खेला, CSK के इस युवा खिलाड़ी को 14.75 लाख देकर अपनी टीम में किया शामिल

Published - 07 May 2025, 05:35 PM | Updated - 24 Jul 2025, 07:53 AM

Untitled Design 2025 05 07T164440 069

CSK: 'फिलहाल IPL 2025 चल रहा है, जहां 7 टीमें टॉप 4 में पहुंचने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसी बीच CSK के खिलाड़ी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक वह 14.75 लाख में बिका है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। सूर्या की टीम ने IPL सीजन के बीच में यह बड़ा दांव खेला है। क्या है मामला, आइए आपको बताते हैं

CSK का खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की टीम में शामिल

Ayush Mhatre IPL 2025

दरअसल IPL के बाद मुंबई T20 लीग का आयोजन किया जाएगा। यह लीग 20 मई से 8 जून तक खेली जाएगी। इस दौरान कुल 8 टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं। इन 8 टीमों में मुंबई के खिलाड़ी होंगे। इस दौरान टीम इंडिया के लिए खेलने वाले मुंबई के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

]इनमें सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। अब 26 मई तक खेली जाने वाली लीग की नीलामी हो चुकी है। इस दौरान आईपीएल में सीएसके के लिए धमाल मचाने वाले आयुष म्हात्रे को सूर्या की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें 14 लाख 75 हजार में अपने साथ जोड़ा गया है।

CSK के आयुष म्हात्रे के साथ क्रिकेट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव

युवा खिलाड़ी आयुष ने उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब वे रुतुराज गायकवाड़ की जगह सीएसके में शामिल हुए थे। उनका नाम तब चर्चा में आया था, जब उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 94 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। ऐसे प्रदर्शन के बाद मुंबई टी20 लीग में उन पर जमकर बोली लगी थी।

वे सबसे ऊंची बोली में बिके हैं। अब वे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के लिए पारी खेलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सूर्या ने आरसीबी के खिलाफ रन बनाने पर सोशल मीडिया पर आयुष की तारीफ की थी।

CSK के लिए आयुष ने ऐसा किया प्रदर्शन

सीएसके के लिए खेलते हुए आयुष म्हात्रे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 मैचों में 40 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से कुल 163 रन बनाए हैं। बेशक यह सीजन चेन्नई के लिए अच्छा नहीं रहा है। लेकिन आयुष के प्रदर्शन से टीम को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़िए : IPL 2025 में बुरी तरह फ्लॉप शो के बाद भी उपकप्तान की रेस में गिल से आगे निकला यह खिलाड़ी

Tagged:

Suryakumar Yadav CHENNAI SUPER KINGS (CSK) csk Ayush Mhatre
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com