Latest News
View All
KSO vs SSS Today Match Prediction, 10th T20- जानें कितना बनेगा स्कोर? टॉप पिक्स और पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज का ऐलान, हिस्सा लेंगे ये 15 खिलाड़ी, गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा, सुंदर....
फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल की उम्र तक IPL खेलेंगे धोनी! माही ने भी हंसकर मानी बात
रिंकू सिंह के नाम पर राजनीति कर रही उनकी मंगेतर, ईद के मौकें पर पति का किया इस्तेमाल, VIDEO वायरल
'मेरी फिटनेस दिन-ब-दिन....' धोनी ने अपने संन्यास पर खुद तोड़ी अब चुप्पी, बताया कब लेंगे IPL से रिटायरमेंट
हार्ट अटैक ने ली उभरते हुए क्रिकेटर की जान, चलते मैच के दौरान आया चक्कर, अचानक रुक गई सांसे
न्यूजीलैंड का बड़ा दांव, IPL जैसी T20 लीग लॉन्च, जानें क्या खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी
‘हार्दिक खुद छोड़ दें कप्तानी’, वर्ल्ड चैंपियंस क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताया कौन बने MI का नया कप्तान
फैंस बोले तुम सिर्फ गली क्रिकेट खेलो, ईशान किशन बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हुए फ्लॉप
Published - 09 May 2022, 12:31 PM
स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) मुंबई की टीम ने मेगा ऑक्शन 2022 में सबसे ऊंची बोली लगाते हुए 15.25 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा था. लेकिन, फ्रेंचाइजी के पैसे डूबते हुए नजर आ रहे हैं. क्योंकि, इस खिलाड़ी ने इस सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया. इनकी खराब बल्लेबाजी के चलते मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ईशान किशन बल्लेबाजी छोड़ कर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसपर फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाना शुरू कर दिया.
गेंदबाजी में फ्लॉप साबित हुए Ishan Kishan
मुंबई इंडियंस की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक एक वीडियों पोस्ट किया गया है. जिसमें मुंबई के बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके सामने बल्लेबाज के रूप में मयंक हैं. जो उनकी गेंद पर जोरदार प्रहार करते हुए हवाई शॉट लगा देते है. जिसके बाद यग दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते है. और इस बात पर बहस करने लग जाते है कि सिक्स है या कैच.
उनकी इस वीडियों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा चुका है खबर लिखे जाने तक 1,175, 182 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. और फैंस जमकर कमेंट कर रह है. दिलचस्प बात यह कि अधिकांस कमेंट इस वीडियो पर ईशान किशन (Ishan Kishan) के खिलाफ हैं. क्योकिं, उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया हैं.
फैंस ने Ishan Kishan पर निकाली भड़ास
इस वीडियों के देखने के बाद अपने बचपन की याद आ जाएगी. क्योंकि दोनों खिलाड़ी गली मौहल्ले की क्रिकेट की तरह लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस वीडियों में ईशान किशन (Ishan Kishan) फैंसे निशाने पर चढ़ गए. क्योंकि फैंस उनके खराब प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं.
फैंस ने अपने कमेंट के जरिए भड़ास निकाली. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे ईशान किशन पर भरोसा नहीं है. भाई यह सिक्स था. जबकि दूसरे यूजर कमेंट करते हुए लिखा अबे गली क्रिकेट खेले तुम. आईपीएल में 15.25 करोड़ में मिलने के बाद भी ईशान किशन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. वह 10 पारियों में 270 रन ही बना सकें.
Tagged:
ISHAN KISHAN IPL 2022 Mumbai Indians Ishan kishan 2022 Ishan Kishan Latest News Ishan Kishan Latest Update FANS TROLLED ISHAN KISHAN Ishan Kishan Latest Viral Videoऑथर के बारे में
स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर