अमेरिकी टी20 लीग के पहले मैच में फ्लॉप हुए रविचंद्रन अश्विन, 12 की महंगी इकॉनमी से लूटा बैठे रन
Published - 21 Jun 2026, 11:28 AM | Updated - 21 Jun 2026, 12:42 PM
Table of Contents
पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मेजर लीग क्रिकेट (Major League Cricket) में अपनी सफर की शुरुआत कर दी है. 20 जून को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के जरिए उन्होंने इस लीग में पदार्पण किया. लेकिन इस दौरान वह अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाने में असफल रहे. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए.
Ravichandran Ashwin हुए महंगे साबित

20 जून का डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में टेक्सास सुपर किंग्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टक्कर हुई. टॉस जीतकर यूनिकोर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद वह विपक्षी टीम को 152 रनों में रोकने में सफल हुए.
लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने फ्लॉप प्रदर्शन से सभी को निराश किया. अपने 2 ओवर के स्पेल में उन्होंने 24 रन खर्च कर 12 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. इसके अलावा उनके हाथ एक भी सफलता नहीं लग सकी.
बल्लेबाजी में फ्लॉप हुई सुपर किंग्स
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बनाए. राइली रूसो 36 रनों के साथ टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. जबकि हार्डस विल्जोएन ने 33 रन बटोरें. अन्य कोई खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. कप्तान फाफ डूप्लेसिस 6 रन बनाकर आउट हो गए.
मिलिंद कुमार ने 17 रन, वियान मुल्डर ने 12 रन और डोनोवन फरेरा ने 21 रन का योगदान दिया. यूनिकोर्स की ओर से पीटर सिडल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. मैथ्यू शॉर्ट ने दो विकेट निकाली. गुलाम मुदस्सर और ब्रॉडी काउच ने एक-एक विकेट हासिल की. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अलावा हसन खान खाली हाथ वापस लौटे.
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने जीता मैच
सुपर किंग्स द्वारा मिले टारगेट का पीछा करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 17.5 ओवरो में 153 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए, जिसके चलते टीम 7 विकेटों से मैच अपने नाम कर पाई. सलामी बल्लेबाज लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने 69 रन की पारी खेल टीम की जीत की नींव रखी. कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने 31 रन, कॉनर एस्टरहुइज़ेन ने 20 रन और संजय कृष्णमूर्ति ने 19 रन जड़े. टेक्सास के लिए नंद्रे बर्गर, हार्डस विलजोएन और अम्शी डी सिल्वा ने एक-एक विकेट ली.
6,6,6,6,6,6,6.... इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का तूफान, 68 गेंदों पर ठोके 155 रन, उड़ाए 11 चौके 13 छक्के
Tagged:
team india Ravichandran Ashwin San Francisco Unicorns vs Texas Super Kings San Francisco Unicornsऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर