IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू

Published - 21 Jun 2026, 12:35 PM | Updated - 21 Jun 2026, 01:05 PM

India Vs Ireland Head To Head 1717486345

Team India: टीम इंडिया की अफगानिस्तान सीरीज खत्म हो चुकी है और भारत ने इसमें शानदार खेल दिखाते हुए पहले मुल्लांपुर टेस्ट को एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. वहीं इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी मेहमान टीम को 3-0 के अंतर से हरा दिया.

अब टीम इंडिया का अगला मिशन आयरलैंड दौरा है. जहां भारत को 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसका पहला मैच 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाना है. पहले टी20 को लेकर ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे.

Team India के लिए वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, संजू नंबर-3

Team India

वैभव सूर्यवंशी जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखते हुए उनका आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू तय माना जा रहा है. हाल में ही उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन की एक तूफानी पारी खेली थी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जरुर मौका देंगे.

वहीं वैभव सूर्यवंशी का ओपनिंग में साथ देते हुए अभिषेक शर्मा नजर आएंगे. यह बल्लेबाज भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाना जाता है और अपना दिन होने पर दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखता हैं.

वहीं नंबर-3 पर संजू सैमसन नजर आ सकते हैं, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से Team India को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

ईशान-अय्यर-तिलक संभालेंगे मध्यक्रम की जिम्मेदारी

वहीं अगर अब Team India के मध्यक्रम की बात करें, तो ईशान किशन नंबर-4 पर हमें देखने को मिल सकते हैं. वहीं नंबर-5 पर कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे और नंबर-6 पर तिलक वर्मा एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं बतौर ऑलराउंडर नंबर-7 पर शिवम दुबे का खेलना तय लग रहा है.

नंबर-8 पर स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को मौका मिलेगा, वहीं इसके बाद हमें हर्षित राणा देखने को मिल सकते हैं और गेंदबाजी में इनके जोड़ीदार अर्शदीप सिंह रहेंगे. वहीं नंबर-11 पर मुख्य स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए दिखाई देंगे.

कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

Team India की यह प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित नजर आ रही है और इसी टीम के आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 खेलने के भी काफी चांस है.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने! बुमराह-कोहली की वापसी, ये 3 खिलाड़ी बाहर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com