जायसवाल या रोहित? शुभमन गिल ने बताया वर्ल्ड कप 2027 में कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग
Published - 21 Jun 2026, 11:47 AM
Table of Contents
Shubman Gill: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की वनडे सीरीज में एकतरफा हरा दिया है और तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जहां पहला वनडे 7 विकेट के अंतर से जीता था. वहीं सीरीज के दूसरे वनडे में 170 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी. वहीं तीसरे वनडे में भी भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर 9 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की है.
इंग्लैंड दौरे के लिए बढ़ा ओपनिंग का सिरदर्द
इंग्लैंड दौरे और वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए कौन ओपनिंग करेगा? अब यह एक बड़ा सवाल बन गया है. दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंदों पर 110 रन की एक शानदार पारी खेली.
वहीं रोहित शर्मा ने भी 69 गेंदों पर 79 रन का एक ख़ास योगदान दिया. वहीं कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सीरीज के शुरूआती दोनों मैचों में बड़ी पारियां खेली थी. ऐसे में विराट कोहली के वापस नंबर-3 पर आने के बाद कौन से 2 बल्लेबाज भारत के लिए ओपनिंग करेंगे इसी पर कप्तान गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी है.
इंग्लैंड दौरे पर ओपनिंग को लेकर बोले Shubman Gill
कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंग्लैंड दौरे में भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर पूछे जाने पर कहा, "जब आपके सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, तो यह एक अच्छी तरह की सिरदर्द वाली स्थिति होती है. टीम की घोषणा कल या अगले कुछ दिनों में की जाएगी, इसलिए हम टीम को देखेंगे और फिर इंग्लैंड में सबसे अच्छी प्लेइंग XI उतारेंगे."
उम्मीद है जायसवाल शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे
जब कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) से पूछा गया कि अगर सभी खिलाड़ी फिट हों तो जायसवाल क मौका मिलेगा, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "हमें यह देखना होगा कि हर किसी की फिटनेस कैसी है. हम सभी जानते हैं कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. किसी भी खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता क्योंकि जब सभी खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं, तो दुर्भाग्य से वही कभी-कभी टीम से बाहर रह जाते हैं. इस सीरीज में विराट भाई उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें कुछ मैच खेलने का मौका मिला और आज उन्होंने बहुत अच्छा खेला. उम्मीद है कि वह इसी फॉर्म को जारी रखेंगे और मिले मौकों का फायदा उठाते रहेंगे."