इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेलने के लिए तैयार है ये खूंखार बल्लेबाज, Gautam Gambhir से की एक चांस देने की रिक्वेस्ट, ठोक चुके हैं अब तक 3 दोहरा शतक

Published - 03 May 2025, 07:21 PM | Updated - 24 Jul 2025, 07:28 AM

Ind Vs Eng Cheteshwer Pujara 1

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल 2025 के बाद जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जहां पर टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) मैन इन फॉर्म खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने खुद को टीम में चुने जाने का आग्रह कर दिया है। वो टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड जाने के लिए तैयार है। जिसके लिए वो अपनी फिटनेस पर भी पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं। कौन है ये खिलाड़ी? जानिए...

Gautam Gambhir से इस खिलाड़ी ने की गुजारिश!

Ind Vs Eng Cheteshwer Pujara 2

भारतीय टीम को अब इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने टीम में वापसी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वो फिटनेस के ऊपर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं। अगर टीम को उनकी जरुरत है, तो वो पूरी तरह से फिट हैं। 37 साल के क्रिकेटर ने रेवस्पोर्ट्ज पर बात करते हुए कहा कि

'अगर टीम को जरूरत होगी और मुझे मौका मिलेगा तो मैं अपनी तरफ से तैयार हूं। मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं और घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। भारतीय टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन भारत ने पिछले 20 साल से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है इसलिए मौका मिलने पर मैं अपनी तरफ से बेस्ट देना चाहूंगा। अगर मौका मिलता है तो मैं इसका फायदा उठाने की कोशिश करूंगा'।

साल 2023 में खेला था आखिरी मैच

चेतेश्वर पुजाना ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। वो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में आखिरी बार दिखाई दिए थे। वो टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 103 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 7195 रन बनाए हैं। खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए तीव बार डबल सेंचुरी भी बनाई है। चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया में न चुना जाना निराशाजनक कहा। उन्होंने कहा कि

'जब कोई उस लेवल पर सफल रहा हो और 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हों और फिर भी टीम का हिस्सा ना हो तो आप उस कड़ी मेहनत को जारी रखते हैं, जो सफलता पाने का कारण रही है। मुझे इस खेल से प्यार है और मुझे जो भी मौका मिलता है चाहे वो घरेलू हो या फिर काउंटी क्रिकेट उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करता हूं। जब आप असफल होते हैं तो एक टीम के रूप में आप फेल होते हैं ना कि किसी एक खिलाड़ी के कारण, इसलिए टीम का हिस्सा नहीं बना पाना मेरे लिए निश्चित रूप से निराशाजनक है। हालांकि मैं इसे पॉजिटिव रूप में लेता हूं और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करता हूं जो मेरे नियंत्रण में है। मैंने जो भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करता हूं उसे याद करते प्रेरित होता हूं। मैं हमेशा टीम की जीत के लिए खेलने की कोशिश करता हूं, चाहे वह सौराष्ट्र हो या ससेक्स। भारतीय टीम में वापसी होती है तो अच्छा करने की कोशिश होगी'।

ये भी पढ़ें- बदनसीब हैं Team India के ये 3 बल्लेबाज, पूरी जिंदगी टेस्ट फॉर्मेट में नहीं जड़ पाए 1 भी शतक

Tagged:

Gautam Gambhir cheteshwar pujara Ind vs Eng
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com