4 खिलाड़ी, जो भारत की एशियन गेम्स टीम में चुने जाने के थे हकदार, लेकिन चयनकर्ताओं ने कर डाली इनके साथ नाइंसाफी

Published - 31 May 2026, 01:23 PM | Updated - 31 May 2026, 02:31 PM

Asian Games 2026 1

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है. 17 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के बीच जापान के आइची प्रांत में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय चयनकर्ताओं ने एशियन गेम्स 2026 के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों की 30 सदस्यीय सूची तैयार कर ली है, जिसमें कई स्टार प्लेयर्स को जगह दी गई है.

लेकिन इस दौरान सिलेक्टर्स ने 4 ऐसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया है जो एशियाड खेल (Asian Games 2026) में शिरकत करने के हकदार थे. इन खिलाड़ियों ने हाल ही में शानदार प्रर्दशन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. तो आइए नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों के नाम पर....

Asian Games 2026 टीम में चुने जाने के हकदार थे ये 4 खिलाड़ी

साई सुदर्शन

Sai Sudharsan

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले साई सुदर्शन को एशिया गेम्स 2026 के लिए चुनी गई संभावित खिलाड़ियों की 30 सदस्यीय सूची में जगह नहीं दी गई है. बतौर ओपनर वह पूरे सीजन प्रभावशाली नजर आए थे. इसलिए उन्हें एशियाड खेल टीम का हिस्सा माना जा रहा था, लेकिन यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और युवा वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी में साई सुदर्शन को टीम से बाहर होना पड़ा.

IPL 2026 की इन 4 मिस्ट्री गर्ल्स ने लूटी महफिल, रातोंरात बनीं इंटरनेट सेंसेशन, खूब बढ़ें इनके फॉलोअर्स

रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रर्दशन कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 309 रन बनाए थे. जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 2 विकेट लगी. भारतीय टी20 लीग में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी देखने के बाद कहा जा रहा था कि रियान पराग को एशिया गेम्स का हिस्सा बनाया जा सकता है. मगर सिलेक्टर्स ने उन्हें संभावित टीम से बाहर कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं.

जितेश शर्मा

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी सुर्खियों में बने रहे थे. फिनिशर और विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रर्दशन किया था. जापान में आयोजित होने वाले इस एशियाई खेलों (Asian Games 2026) के लिए वह तेजी से रन बनाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त विकल्प थे. लेकिन टीम में ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ईशान किशन और ध्रुव जुरेल की उपस्थिति की वजह से होने बाहर होना पड़ा.

रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के लिए आईपीएल 2026 किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा. बतौर खिलाड़ी और कप्तान वह शानदार नजर आए. स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने धुआंधार बल्लेबाज कर टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान की.

अपने इस प्रर्दशन के चलते वह एक बार फिर आरसीबी को फाइनल में पहुंचाने में कामयाब रहे. बेंगलुरु के लिए 14 मैच खेलते हुए रजत पाटीदार ने 13 पारियों में पांच अर्धशतक की मदद से 486 रन बनाए. ऐसे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) टीम में नहीं चुना गया.

Asian Games 2026 के लिए चुनी गई संभावित 30 सदस्यीय टीम

इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अनुकूल रॉय, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरैल, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, शिमव दुबे, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर, संजू सैमसन, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, हर्षित राणा, आयुष बडोनी और अभिषेक शर्मा.

Tagged:

team india Sai Sudarshan Riyan Parag jitesh sharma Rajat Patidar Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com