IPL 2026: ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर से लेकर 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' तक, जानें किसको मिलेगी कितनी रकम
Published - 31 May 2026, 12:15 PM | Updated - 31 May 2026, 12:20 PM
Table of Contents
IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में है. सीजन का फाइनल मैच 31 मई गुजरात और बेंगलुरू के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बीच ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. फैंस भी IPL 2026 के निर्णायक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर से लेकर 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' का खिताब जितने वाले खिलाड़ियों को कितनी रकम मिलेगी?
IPL 2026: विजेता टीम को कितनी मिलेगी राशि?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के लिए 46.5 करोड़ रुपये से अधिक का कुल पुरस्कार तय किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो टीम IPL 2026 की ट्रॉफी उठाएगी उसे 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी.
खास बात यह है कि पिछली बार IPL 2025 की विनर RCB टीम को भी इतनी ही रकम मिली थी. जबकि, उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी.
प्लेऑफ में रहने वाली टीमों को मिलेगी मोटी रकम
प्लेऑफ तक पहुंचने वाली तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी अच्छी-खासी रकम मिलने वाली है. क्वालिफायर-2 हारकर तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स के खाते में 7 करोड़ आएंगे. जबकि, एलिमिनेटर चरण से बाहर होकर चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे.
वहीं, ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर, 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए भी अच्छी इनामी राशि तय की गई है.
पाकिस्तान में मिला Jasprit Bumrah का डुप्लीकेट, चेहरा, हावभाव और स्टाइल में एकदम जस्सी की कॉपी
IPL 2026: इन खिलाड़ियों को मिली बड़ी रकम
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों को BCCI 1 लाख रूपये की रकम देने वाली है. पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी के लिए 10 लाख रुपये तय किए गए है. ऑरेंज कैप विजेता के लिए भी 10 लाख रूपये का समान इनाम रखा गया है. मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन की इनामी राशि 15 लाख रूपये हैं. पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड की इनामी राशि 50 लाख रूपये है.
वहीं, फैंटसी किंग ऑफ द मैच 1 लाख, सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच 1 लाख, ऑन द गो 4s ऑफ द मैच 1 लाख, ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच 1 लाख, प्लेयर ऑफ द मैच - 5 लाख, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - 10 लाख, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन -कार, फैंटसी किंग ऑफ द सीजन - 10 लाख, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन - 10 लाख, ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन - 10 लाख, ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन - 10 लाख, कैच ऑफ द सीजन - 10 लाख, फेयर प्ले अवॉर्ड के लिए ट्रॉफी का इनाम तय किया गया है.
Sachin Tendulkar का मास्टरप्लान! T20 में रोमांच बढ़ाने के लिए सुझाए 3 बड़े आइडिया
Tagged:
IPL 2026 Orange Cap Winner Purple Cap Winner Emerging Player to the 'Player of the Tournamentऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर