पाकिस्तान में मिला Jasprit Bumrah का डुप्लीकेट, चेहरा, हावभाव और स्टाइल में एकदम जस्सी की कॉपी

Published - 31 May 2026, 10:54 AM | Updated - 31 May 2026, 11:00 AM

Jasprit Bumrah 1

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का पिछले कई सालों में टीम इंडिया में अहम योगदान रहा है. अपनी दमदार गेंदबाजी से उन्होंने भारत को कई बड़े मुकाबले जिताए हैं. जस्सी जैसा खिलाड़ी किसी भी टीम में होना किसी वरदान से कम नहीं है. वहीं, अब पाकिस्तान में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का डुप्लीकेट मिल गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये शख्स चेहरा, हावभाव और स्टाइल में बिल्कुल भारतीय गेंदबाज की तरह ही लग रहा है.

पाकिस्तान में मिला Jasprit Bumrah का डुप्लीकेट

दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बिल्कुल भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह लग रहा है. ये व्यक्ति का चेहरा, हावभाव और स्टाइल उनके ही जैसा है, जिसके कारण उसको जस्सी का डुप्लीकेट बताया जा रहा है. बता दें कि ये वीडियो किसी शादी के फंक्शन का है जहां जसप्रीत बुमराह का हमशक्ल नजर आया है. वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

एशियन गेस की संभावित 30 से Suryakumar Yadav का कटा पत्ता, फॉर्म में चल रहे गिल-पाटीदार-साई को भी जगह नहीं

IPL 2026 में विकेटों के लिए तरसे Jasprit Bumrah

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रर्दशन काफी निराशाजनक रहा. भले ही उन्होंने 8.36 के इकॉनमी से कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन वह पूरे सीजन विकेट के लिए तरसते नजर आए. वह 13 मुकाबलों 13 पारियों में सिर्फ 4 ही विकेट झटक सके.

इस दौरान उनका औसत 102.50 रहा, जो टी20 इतिहास में किसी भी प्रमुख गेंदबाज का सबसे खराब औसत है. जसप्रीत बुमराह की इस परफ़ोर्मेंस के चलते मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी क्रम खासा कमजोर नजर आया.

Jasprit Bumrah को मिल सकता है रेस्ट

JASPRIT BUMRAH

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह को रेस्ट मिल सकता है. उनके कार्यभार को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता ये फैसला कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के टेस्ट सीरीज से भी बाहर होने की खबर सामने आई है.

कौन हैं Arafat Minhas? जिन्होंने डेब्यू मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल! घातक गेंदबाजी से चटका डाले पूरे 5 विकेट

Tagged:

team india jasprit bumrah
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com