एशियन गेस की संभावित 30 से Suryakumar Yadav का कटा पत्ता, फॉर्म में चल रहे गिल-पाटीदार-साई को भी जगह नहीं
Published - 31 May 2026, 08:58 AM | Updated - 31 May 2026, 09:03 AM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 30 संभावित पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है. खास बात यह है कि 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल (Suryakumar Yadav) के साथ टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम गायब है.
साथ ही IPL में फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन और रजत पाटीदार भी इसमें जगह नहीं बना पाए हैं. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम वैभव सूर्यवंशी का है. लेकिन सबसे ज्यादा झटका फैंस को सूर्या के ना होने पर लगा.
एशियन गेस से Suryakumar Yadav बाहर

दरअसल, BCCI को एक ही समय पर दो अलग-अलग टी20 टीमों का गठन करना है. 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 T20 मैच खेलने हैं. इसी वजह से दोनों टूर्नामेंट की तारीखें आपस में टकरा रही है.
ऐसे मे बीसीसीआई ने वनडे कप्तान गिल को एशियाई गेम से बाहर रखा है. जबकि, सूर्या (Suryakumar Yadav) को लेकर बोर्ड का अलग प्लान है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2028 ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप के तौर पर बीसीसीआई स्काई को कप्तान के तौर पर नहीं देख रही है.
सूर्या से परमानेंट छिनी जाएगी टी20 कप्तानी?
सूर्यकुमार यादव से टीम इंडिया की परमानेंट कप्तानी छिनी जा सकती है. वर्ल्ड कप 2026 से ही उनकी कैप्टेंसी पर सवाल खड़े होने लगे थे. वहीं, आईपीएल 2026 में वह फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए हैं. पिछले लंबे वक्त से वह रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई उन्हें लंबे वक्त तक कप्तान के रूप में नहीं देख रही है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, और संजू सैमसन के नाम पर अब चर्चा जोरों पर है.
कौन हो सकता है कप्तान?
माना जा रहा है कि एशियाई खेलों की टीम के लिए दावेदार के रूप में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे है. तीनों ही खिलाड़ियों के पास कप्तानी का अनुभव भी है. वहीं, लिस्ट में आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी रखा गया है.
जबकि, विपराज निगम, यश ठाकुर, सुंदर, नीतीश रेड्डी, जयसवाल, श्रेयस, अभिषेक, सूर्यवंशी, हार्दिक, ईशान, सैमसन, रुतुराज, पंत, रिंकू, तिलक, बुमराह, अक्षर, अर्शदीप, कुलदीप, नीतीश, वरुण, अनुकूल, बडोनी, हर्ष दुबे, जुरेल, खलील, बिश्नोई, शाहबाज, दुबे, हर्षित जैसे युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है.
इन 30 खिलाड़ियों के भेजे गए नाम
यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतिश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज़ अहमद, शिवम दुबे, विपराज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर