Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने क्वालीफायर 2 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतक की बदौलत टीम अब सीधे फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ने के लिए तैयार है।
इस महामुकाबले के लिए गुजरात की टीम मैनेजमेंट ने अपनी रणनीतियों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। टीम के मजबूत मध्यक्रम को और ज्यादा आक्रामक बनाने के लिए अंतिम-11 में एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
शाहरुख़ खान की एंट्री हो सकती है फाईनल में
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल फाइनल मैच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहते। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, मध्यक्रम में टीम को एक ऐसे आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत है जो आखिरी के ओवरों में मैच का रुख पलट सके।
इसी वजह से फाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान की एंट्री तय मानी जा रही है। शाहरुख खान अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और बड़े-बड़े छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मैच में शाहरुख खान की मौजूदगी विपक्षी गेंदबाजों के लिए एक बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती है।
शाहरुख खान को टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को अपने प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करना होगा।
क्वालीफायर 2 की प्लेइंग इलेवन को ध्यान में रखते हुए, युवा ऑलराउंडर निशांत सिंधु को फाइनल मुकाबले से बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि निशांत सिंधु ने पिछले मैचों में टीम के लिए अच्छा योगदान दिया है, लेकिन फाइनल के दबाव और बड़े स्कोरिंग मैच की उम्मीद को देखते हुए टीम को एक अनुभवी और प्योर फिनिशर की आवश्यकता है।
निशांत सिंधु की जगह शाहरुख खान को शामिल करने से टीम की बैटिंग लाइन-अप में गहराई आएगी और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरने में आसानी होगी।
कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है। ओपनिंग की जिम्मेदारी खुद कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन संभालेंगे, जिन्होंने क्वालीफायर 2 में कमाल की बल्लेबाजी की थी।
विकेटकीपर के रूप में जोस बटलर टीम का हिस्सा रहेंगे। वहीं वाशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा उप-कप्तान राशिद खान और साई किशोर के कंधों पर होगा,
जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण को कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज मजबूती देंगे। राहुल तेवतिया को एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर या फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की फाइनल के लिए संभावित अंतिम-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।