कौन हैं Arafat Minhas? जिन्होंने डेब्यू मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल! घातक गेंदबाजी से चटका डाले पूरे 5 विकेट

Published - 31 May 2026, 09:44 AM | Updated - 31 May 2026, 09:45 AM

Arafat Minhas

Arafat Minhas: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. है. जिसका पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया. वहीं, पाक टीम ने अपने ही घर में श्रृंखला के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन इस जीत के असली हीरो रहे स्पिनर अराफात मिन्हास.

उन्होंने 3.20 की इकोनॉमी से सिर्फ 32 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए. अब हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है Arafat Minhas, और उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं. चलिए तो जानते हैं विस्तार से कि यह नया तूफान कौन है?

कौन हैं Arafat Minhas?

Arafat Minhas

अराफात मिन्हास का जन्म 2 जनवरी 2005 को पंजाब के मुल्तान में हुआ था. उन्हें बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था. खास बात यह है कि Arafat Minhas के पिता काशिफ मिन्हास भी कभी अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे. अब उनके दोनों बेटों पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेवा कर रहे हैं.

गौरतलब है कि अराफात मिन्हास (Arafat Minhas) के छोटे भाई समीर मिन्हास ने अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था. उन्होंने भी अपने बड़े भाई की तरह बल्लेबाजों पर कहर ढहाया था.

घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड

21 साल के अराफात मिन्हास (Arafat Minhas) ने अपने छोटे से करियर में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है. उन्होंने 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4, 17 फर्स्ट क्लास मैच में 22 और 20 लिस्ट ए मैच में 18 विकेट चटकाए हैं.

PSL 2026 में भी उन्होंने मुल्तान-सुल्तान की ओर से खेलते हुए 11 मैच में 9 विकेट हासिल किए थे. बता दें कि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अराफात बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं.

कैसा रहा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल

PAK vs AUS मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम के एलेक्स कैरी सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, उनके बाद क्रीज पर आए मैथ्यू शॉर्ट ने पारी संभाली और 55 रनों की फिफ्टी जड़ी.

लेकिन इसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस (13) ने तेरा रन बनाए. वहीं, मार्नस लाबुशेन (0), कैमरन ग्रीन (0) जैसे बल्लेबाज जीरो पर ही आउट हो गए.

फिर मैट रेनशॉ ने 61 रनों का अर्धशतक जड़ा. लेकिन अराफात मिन्हास के आगे पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया टीम केवल 44.1 ओवर में 200 रनों पर सिमट गई. 4 बल्लेबाज खाते खोले बिना ही पवेलियन लौट गए, जबकि 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए.

कब और किस दिन टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? जान लें वो ऐतिहासिक तारीख

मिन्हास ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पहले गेंदबाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू कर रहे अराफात मिन्हास (Arafat Minhas) ने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. उन्होंने10 ओवर में एक मेडन ओवर समेत 32 रन देकर 5 विकेट भी लिए. अब वह डेब्यू पर ऐसा कारनामा करने वाले पहले पाकिस्तान गेंदबाज बन गए हैं.

वहीं, पाकिस्तान की ओर से बाबर आज़म ने 69 रनों की पारी खेली. गाज़ी ग़ोरी ने 65, साहिबज़ादा फ़रहान ने 28, अराफात मिन्हास ने भी 18 रनों का योगदान दिया.

4 टीम, जिनमे ट्रेड होकर जा सकते Hardik Pandya, नंबर-2 वाली पर जाने की संभावना सबसे प्रबल

Tagged:

pak vs aus Arafat Minhas
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

21 साल

5 विकेट
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com