कब और किस दिन टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? जान लें वो ऐतिहासिक तारीख

Published - 31 May 2026, 08:34 AM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से हर किसी का ध्यान खींचने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े नाम के रूप में देखे जा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले इस 15 वर्षीय बल्लेबाज़ ने अपने बेखौफ अंदाज़ और रिकॉर्डतोड़ पारियों से चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया है।

ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में कब और किस मुकाबले में नजर आएंगे? रिपोर्ट्स की मानें तो युवा बल्लेबाज़ का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है और वह भारतीय सीनियर टीम के लिए इस तारीख पर अपना डेब्यू कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस सीरीज में करेंगे अपना डेब्यू ?

इस सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं Vaibhav Sooryavanshi

Age & experience are no longer barriers' - Formers hail Vaibhav Suryavanshi & others as youth brigade shine in IPL 2026 | Mint

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को जल्द ही टीम इंडिया की सीनियर जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता उन्हें जून में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो वैभव 26 जून 2026 को बेलफास्ट में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं।

इस सीरीज के साथ वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने भी उन्हें जल्द टीम इंडिया में मौका देने की वकालत की है।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए सपनों जैसा सीजन साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज़ ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए जिसमे उन्होंने 1 शतक और पांच अर्धशतक लगाए और अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

सिर्फ रन ही नहीं, उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से छक्कों की बारिश भी की। वैभव ने 15 मैचों में 65 छक्के लगाए, जो आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

प्लेऑफ में भी वैभव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन बनाकर अपनी बल्लेबाज़ी का लोहा मनवाया। पूरे सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 230 से अधिक रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है और इसी वजह से अब उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में मौका मिलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जून में होगी भारत और आयरलैंड की सीरीज

भारत और आयरलैंड के बीच जून 2026 में दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को जबकि दूसरा मैच 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

ये भी पढ़े : 4 खिलाड़ी जो ऋषभ पंत की जगह LSG के हो सकते नए कप्तान, इन्ही में से किसी एक पर दांव खेलेंगे संजीव गोयनका

Tagged:

team india Vaibhav Suryavanshi IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स

बिहार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com