4 टीम, जिनमे ट्रेड होकर जा सकते Hardik Pandya, नंबर-2 वाली पर जाने की संभावना सबसे प्रबल
Published - 31 May 2026, 08:57 AM | Updated - 31 May 2026, 08:58 AM
आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के बाद क्रिकेट गलियारों से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब इस फ्रेंचाइजी से पूरी तरह से अलग होने का मन बना चुके हैं।
लगातार दो सीजन में खराब प्रदर्शन और फैंस की हूटिंग के कारण वह मानसिक रूप से काफी थक चुके हैं। ऐसे में आगामी सीजन से पहले वे किसी दूसरी टीम में ट्रेड हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो 4 टीमें जहां हार्दिक जा सकते हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता में जा सकते हैं

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सबसे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स लेना चाहेगी क्योंकि उन्हें एक अच्छे कप्तान की जरूरत है जो टीम को जीत दिलवा सके
साथ ही एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने खुद कप्तानी से इस्तीफा देने के ऐलान कर दिया जिसके बाद इस बात को और ज्यादा तुल मिल गयी की हार्दिक पर लखनऊ के मालिक संजीव गोएनका बड़ा दांव खेल सकते हैं।
इसके अलावा दूसरी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स भी हो सकती है। केकेआर की टीम को हमेशा से एक दमदार भारतीय ऑलराउंडर और एक बेहतरीन कप्तान की तलाश रही है।
अगर मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को ट्रेड विंडो के जरिए रिलीज करती है, तो केकेआर मोटी रकम देकर उन्हें अपने पाले में शामिल करने के लिए पूरी ताकत लगा सकती है।
सीएसके नंबर-2 टीम जहां Hardik Pandya के जाने की संभावना ज्यादा है
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है, और मौजूदा गॉसिप्स के अनुसार हार्दिक के इस टीम में जाने की संभावना सबसे ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को इस समय एक शांत और सपोर्टिव माहौल की जरूरत है, जो चेन्नई के अलावा और कहीं नहीं मिल सकता।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भी सुझाव दिया है कि मुंबई इंडियंस को चेन्नई के साथ ट्रेड डील करनी चाहिए। इस डील के तहत चेन्नई शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को मुंबई भेज सकती है और बदले में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है।
हार्दिक के महेंद्र सिंह धोनी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए चेन्नई उनके करियर और इमेज दोनों को एक नए स्तर पर ले जा सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद भी ले सकती है
चौथी टीम के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद का नाम सामने आ रहा है। एसआरएच की टीम हमेशा से बड़े नामों और स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जानी जाती है।
हैदराबाद को अपने लोअर-मिडल ऑर्डर में एक ऐसे मैच फिनिशर की जरूरत है जो तेज गेंदबाजी भी कर सके। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के आने से हैदराबाद की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी दूर हो सकती है।
इस सीजन के बाद संभावना है कि हैदराबाद की मालिक काव्या मारन पैट कमिंस को रिलीज कर दे, खबर है कि एसआरएच मैनेजमेंट उन्हें अगले सीजन कप्तानी से हटा सकती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर