राजस्थान रॉयल्स के बाहर होते ही इस नई टीम से जुड़े वैभव सूर्यवंशी, अब इनके संग करेंगे नई पारी की शुरूआत
Published - 30 May 2026, 05:40 PM | Updated - 30 May 2026, 05:49 PM
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी धाक जमाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रह चुके इस खिलाड़ी को अब एक नई और बेहद खास जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झारखंड सरकार ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है, जिसकी घोषणा खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की है। खेल के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले वैभव अब स्वास्थ्य के मोर्चे पर झारखंड के लोगों को जागरूक करते हुए नजर आएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बने Vaibhav Sooryavanshi

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेंगे।
उन्हें विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सरकार का मानना है कि वैभव की लोकप्रियता का फायदा राज्य के युवाओं को फिट और सेहतमंद रखने में मिलेगा।
वह स्वास्थ्य अभियानों का चेहरा बनेंगे और लोगों को सरकारी योजनाओं व अच्छी आदतों के प्रति जागरूक करेंगे। इस नई भूमिका को लेकर फैंस और खेल जगत में काफी चर्चा हो रही है।
लगातार दूसरी बार हिट विकेट, साई सुदर्शन ने बनाया IPL का अनोखा और शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल के बाद मिला नया मंच
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, टीम से बाहर होने के बाद उनके फैंस थोड़े निराश जरूर थे, लेकिन इस नई खबर ने सबको चौंका दिया है।
क्रिकेट के मैदान से निकलकर सीधे स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल होना उनके करियर का एक बिल्कुल नया मोड़ है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बहुत ही कम उम्र में
क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब वह खेल के साथ-साथ समाज सेवा और जनहित के कामों में भी अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करेंगे वैभव
इस नई पारी की शुरूआत के साथ ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का मुख्य फोकस युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित करना होगा।
आज के समय में युवा वर्ग खेल और फिटनेस को लेकर काफी गंभीर है। झारखंड सरकार वैभव के जरिए युवाओं को नशामुक्त रहने, अच्छा खान-पान अपनाने और खेलकूद से जुड़ने का संदेश देगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई है कि वैभव की यह नई पारी झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी और लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग बनाएगी।
Tagged:
IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi JAHARKHAND HEALTH MINISTRYऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर