Sachin Tendulkar का मास्टरप्लान! T20 में रोमांच बढ़ाने के लिए सुझाए 3 बड़े आइडिया

Published - 31 May 2026, 11:18 AM | Updated - 31 May 2026, 11:19 AM

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेटर करियर में कई यादगार पारियां खेली है. सचिन (Sachin Tendulkar) की बैटिंग देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी आज भी तरसते हैं. वहीं, मास्टर ब्लास्टर ने हाल ही में T20 क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाए रखने और खेल का रोमांच बढ़ाने के लिए 3 खास सुझाव दिए हैं. उनका मानना है कि ऐसा करने से टी20 खेल का मजा और ज्यादा दोगुना हो जाएगा.

Sachin Tendulkar ने क्या दिया सुझाव?

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने पहले उपाय के तौर पर इंपैक्ट प्लेयर के रूल का जिक्र किया है. उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में इंपैक्ट प्लेयर नियम को हटा देना चाहिए. हालांकि सचिन अकेले नहीं है, उनसे पहले इंपैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ कई दिग्गज खिलाड़ी विरोध जता चुके हैं. साथ ही आईपीएल टीमों के ज्यादातर कप्तान इस नियम की अवेहलना कर चुके हैं.

सभी खिलाड़ियों का मानना है कि इस नियम ने ऑलराउंडर की वैल्यू खत्म कर दी है. इसके हटने से हरफनमौला (all-rounder) खिलाड़ियों की मैच में भूमिका अहम होगीस और रणनीतिक विविधता मिलेगी.

एक गेंदबाद को मिले 5 ओवर का मौका

सचिन (Sachin Tendulkar) ने दूसरा सुझाव गेंदबाजी को लेकर दिया. उन्होंने कहा एक बॉलर को कम से कम 5 ओवर की गेंदबाजी मिलनी चाहिए. फिलहाल, अभी सिर्फ गेंदबाजों को 4 ओवर डालने की अनुमति है. अब सचिन का कहना है कि अधिकतम 5 ओवर फेंकने की छूट मिलनी चाहिए. ताकि बेस्ट बॉलर निकलर सामने आए और उन्हें मैच पर पकड़ बनाने का पूरा मौका मिलना चाहिए.

क्या है तीसरा सुझाव?

वहीं सचिन (Sachin Tendulkar) ने तीसरा और आखिरी सुझाव दिया कि दो पावरप्ले होना चाहिए. उनका मानना है कि 4 ओवर का पावरप्ले बल्लेबाजी के लिए होना चाहिए. जबकि, 2 ओवर का पावरप्ले गेंदबाजों की साइड के लिए हो तो बेहतर होगा. सचिन के मुताबिक, गेंदबाजी के लिए होने वाले पावरप्ले में एक एकस्ट्रा फील्डर 30 यार्ड के बाहर खड़ा होना चाहिए.

कुल मिलाकर मास्टर ब्लास्टर ने टी20 क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचक और लोकप्रिय बनाने के लिए बीसीसीआई को यह 3 सुझाव दिए हैं. हालांकि, उनकी यह बातें कब तक पूरी होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

कौन हैं Arafat Minhas? जिन्होंने डेब्यू मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल! घातक गेंदबाजी से चटका डाले पूरे 5 विकेट

तेंदुलकर ने की वैभव की तारीफ

सचिन ने वैभव सूर्यवंशी की भी काफी तारीफ की. उनका कहना है कि 15 साल के बच्चे का रिस्ट वर्क आईपीएल 2026 में शानदार रहा है. वह सिर्फ गेंद को खेल नहीं रहे बल्कि वह गेंद की लाइन-लेंथ को समझते हैं, फिर हिट करते हैं.

वहीं, वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में कुल 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 फिफ्टी भी निकली.

वैभव ने सबसे तेज 1000 आईपीएल रन के अलावा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है.इतना ही नहीं बल्कि , वह पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

IND W vs ENG W: दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रन से दी पटखनी, लुटिया डुबो गई इस खिलाड़ी की ‘टेस्ट पारी’

Tagged:

sachin tendulkar T20 Cricket IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

18426

776 रन 16 पारियों में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com