IND W vs ENG W: दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रन से दी पटखनी, लुटिया डुबो गई इस खिलाड़ी की ‘टेस्ट पारी’
Published - 31 May 2026, 10:34 AM | Updated - 31 May 2026, 10:43 AM
Table of Contents
IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड टीम के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. जिसके दूसरे T20 मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम को 26 रनों से पटखनी दी. ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. जबकि, जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 142 रनों पर सिमट गई. जिस कारण अब यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.
IND W vs ENG W: फ्रेया कैम्प ने खेली मैच जीताऊ पारी

दूसे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतनी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत खास अच्छी नहीं रही. सोफिया डंकले 14 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गई. डेनिएल वैट ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए.
एमी जोन्स ने 28, एलिस कैप्सी (28), हेदर नाइट ने 14 गेंदों में 18 रन कूटे. लेकिन 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरी फ्रेया कैम्प ने 300 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उनकी इस इनिंग की बदौलत इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर भारत के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा.
हालांकि, इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. खासकर स्पिनर श्री चरणी और श्रेयांपा पाटिल ने. श्री चरणी ने 6.25 की इकोऩमी से 25 रन लुटाते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि, नंदिनी शर्मा और श्रेयंका पाटिल के खाते में भी 1-1 विकेट आया.
IND W vs ENG W: यास्तिका भाटिया की टेस्ट पारी पड़ी भारी
जवाबी पारी खेलने मैदान में उतरी भारत की स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरूआत की. उन्होंने 32 रनों की पारी खेली. उनका साथ दिया शेफाली वर्मा ने, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 22 रन कूटे. 9वें ओवर में भारत के 70 रन बन चुके थे. लेकिन मंधाना के आउट होते ही रनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. फिर अगले 6 ओवर में सिर्फ 39 रन बने.
वहीं,15वें ओवर में यास्तिका भाटिया रिटायर आउट हो गई. इस खिलाड़ी की टेस्ट पारी टीम इंडिया को कहीं ना कहीं भारी पड़ गई, इनके बल्ले से 36 गेंदों पर 33 रन की एक बहुत धीमी पारी निकली, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा.
हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज 10 का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. इस तरह टीम इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 142 रन बना सकी, और दूसरा टी20 मैच गंवा बैठी.
"Player Of The Match" बनी फ्रेया केम्प
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. मेजबान टीम की लॉरेन बेल ने 2 विकेट चटकाए. चार्ली डीन चार्ली डीन ने 5.00 की इकोनॉमी से 20 रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए. वहीं, फ्रेया केम्प ने भी रन बनाने के साथ 2 विकेट भी अपने नाम दर्ज किए. साथ ही सोफी एक्लेस्टोन भी 1 बल्लेबाज का शिकार करने में कामयाब रही.
भारत के खिलाफ दूसरे मैच टी20 मैच में 2 विकेट के साथ 39 रन बनाकर फ्रेया केम्प छा गई, और साथ ही "Player Of The Match" का खिताब भी अपने नाम किया.
4 टीम, जिनमे ट्रेड होकर जा सकते Hardik Pandya, नंबर-2 वाली पर जाने की संभावना सबसे प्रबल
Tagged:
IND W vs ENG Wऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर