Shubman Gill vs Rajat Patidar: दोनों के IPL कप्तानी आंकड़ों की पूरी तुलना, जानें कौन निकल रहा है बेहतर कैप्टन
Published - 31 May 2026, 12:45 PM | Updated - 31 May 2026, 12:46 PM
Table of Contents
Shubman Gill vs Rajat Patidar: शुभमन गिल और रजत पाटीदार दो ऐसे युवा खिलाड़ी है, जिनकी कप्तानी और प्रदर्शन आईपीएल 2026 में चर्चा का विषय बनी हुई है. एक तरफ गिल हैं जो अपने शांत और क्लासिक कैप्टेंसी के लिए मशहूर है. वहीं, दूसरी ओर बेखौफ अंदाज और आक्रामक लीडरशिप की वजह से रजत क्रिकेट प्रेमियों को फेवरेट बन हए हैं. हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों ने अलग-अलग परिस्थितियों में अपनी टीम को संभाला है, और IPL 2026 के फाइनल में पहुंचाया है.
इसी बीच फैंस के बीच यह बहस छिड़ गई है कि आखिर रजत और गिल (Shubman Gill vs Rajat Patidar) में से कौन सबसे अच्छा कप्तान है. चलिए तो आंकड़ों के जरिये जानते हैं कि आईपीएल में इन दोनों में से कौन बेस्ट है.
Shubman Gill vs Rajat Patidar: पाटीदार की IPL कप्तानी का जीत प्रतिशत 70.37
अगर बात रजत पाटीदार के कप्तानी आंकड़ों की करें, तो यह खिलाड़ी RCB के लिए अब तक कुल 27 मैचों में कैप्टेंसी कर चुका है. इस दौरान इनका कप्तानी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, क्योंकि इनकी अगुवाई में टीम ने 19 मैचों में जीत हासिल की हुई है. वहीं सिर्फ 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
इनका जीत प्रतिशत 70.37 का है, इसमें ख़ास बात यह है कि 10 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले किसी भी आईपीएल कप्तान का इतना जीत परसेंटेज नहीं है. रजत पाटीदार (Shubman Gill vs Rajat Patidar) पूरी IPL हिस्ट्री के जीत प्रतिशत के मामले में सबसे सफल कप्तान है. यह खिलाड़ी इस मामले में रोहित शर्मा 56.32% और एमएस धोनी 58.36% से भी काफी आगे हैं. वहीं सबसे बड़ी बात, यह खिलाड़ी अपने पहले ही कप्तानी के सीजन में RCB को ट्रॉफी दिला चुका है.
शुभमन गिल के नाम 42 मुकाबलों में 24 जीत
वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill vs Rajat Patidar) की बात करें, तो उनका कैप्टेंसी भी अच्छा-ख़ासा है. प्रिंस नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने GT की कप्तानी अब तक कुल 42 मैचों में की, जहां इनकी टीम को 24 मुकाबलों में जीत और 18 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. इनका जीत प्रतिशत 57.14 है, जो कहीं ना कहीं रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे कप्तानों को बराबर टक्कर दे रहा है.
शुभमन गिल के कप्तानी की ख़ास बात यह है कि वह सामने से टीम की अगुवाई करते हैं और खुद हर सीजन रनों का अंबार लगा डालते हैं, जिससे इनकी टीम को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलती है. कप्तानी के दौरान यह खिलाड़ी काफी कुल भी नजर आता है. साथ ही पिछले सीजन भी इन्होने अपनी टीम को प्लेऑफ़ तक पहुंचाया था.
पाकिस्तान में मिला Jasprit Bumrah का डुप्लीकेट, चेहरा, हावभाव और स्टाइल में एकदम जस्सी की कॉपी
दोनों की कप्तानी आंकड़ों का पूरा निष्कर्ष
हमने शुभमन गिल और रजत पाटीदार (Shubman Gill vs Rajat Patidar) दोनों के ही कप्तानी आंकड़ों को देख लिया है, जिसमें कहीं ना कहीं साफ़ नजर आ रहा है कि RCB कप्तान का 13.23 जीत का प्रतिशत GT कप्तान से ज्यादा है. जहां पाटीदार 70.37% के साथ IPL हिस्ट्री के इस मामले में सबसे सफल कप्तान साबित हो रहे हैं. वहीं गिल का विनिंग परसेंटेज 57.14 का दिख रहा है.
भले ही GT कैप्टन के मुकाबले आरसीबी लीडर का सैंपल साइज उतना बड़ा ना हो, लेकिन फिर भी ये बात माननी होगी IPL 2025 की ट्रॉफी के साथ रजत पाटीदार (Shubman Gill vs Rajat Patidar) का पलड़ा ही भारी नजर आ रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों कप्तानों में से कौन सा कैप्टन अपनी टीम को आईपीएल 2026 का चैंपियन बना पाता है.
Sachin Tendulkar का मास्टरप्लान! T20 में रोमांच बढ़ाने के लिए सुझाए 3 बड़े आइडिया
Tagged:
IPL 2026 Shubman Gill vs Rajat Patidarऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर