एशियन गेम्स में सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, तो अब ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान, इन्ही के पास रहेगी कमान
Published - 31 May 2026, 02:59 PM | Updated - 31 May 2026, 03:29 PM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: इस साल जापान में होने वाले एशियाई खेलों में क्रिकेट का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 30 सदस्यीय संभावित टीम तैयार की है. इसमें कई स्टार खिलाड़ियों को जगह दी गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस टूर्नामेंट के लिए जापान रवाना होने वाली टी20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी गैरमौजूदगी में सिलेक्टर्स 31 वर्षीय खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप सकते हैं. जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिल सकती है.
Suryakumar Yadav की हो सकती है एशियन गेम्स से छुट्टी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 30 सदस्यीय की एक सूची तैयार की है जिसमें उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिन्हें एशिया गेम्स के लिए चुना जा सकता है. लेकिन इस लिस्ट की सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इसमें जगह नहीं दी गई है.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्काई एशियाई खेलों के लिए भारतीय चयनकर्ताओं की योजना का हिस्सा है, जिसके कारण उन्हें संभावित टीम से बाहर कर दिया गया है. हालांकि, ऐसे में फैंस के दिलों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी अनुपस्थिति में एशिया गेम्स में टीम इंडिया की कमान किसके हाथों में होगी?
Suryakumar Yadav की गैरमौजूदगी में ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान
एशिया गेम्स के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की गैरमौजूदगी में बीसीसीआई स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त कर सकता है. पिछले कुछ समय में उन्होंने बतौर कप्तान शानदार प्रर्दशन किया है. कप्तानी के दबाव के बावजूद वह दमदार बल्लेबाजी करने में कामयाब हुए हैं. आईपीएल 2026 में भले ही वह टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाए लेकिन उनकी संतुलित कप्तानी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए वह 13 पारियों में एक शतक की मदद से 498 रन बना सके. श्रेयस अय्यर के पास आईपीएल के सिवाय रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में भी कप्तानी करने का अनुभव है. एशिया गेम्स 2026 के दौरान उनपर भारत को गोल्ड मेडल दिलाने का भार होगा. पिछले एशियाई खेल में टीम इंडिया ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी में स्वर्ण पदक अपने नाम कर पाई थी.
ये खिलाड़ी निभाएगा उपकप्तान की भूमिका?
वहीं, बात की जाए उपकप्तान के रोल की तो इसके लिए 31 दाएं हाथ के बल्लेबाज-विकेटकीपर संजू सैमसन पर होगी. इस खिलाड़ी के पास नेतृत्व का भी काफी अनुभव है जो एशियाई खेलों में कप्तान के रूप में उपयोगी साबित हो सकता है. वहीं, संजू सैमसन का हाल ही में बल्लेबाजी में अच्छा प्रर्दशन रहा है. आईपीएल 2026 में चैन्नई सुपर किंग्स के लिए 14 मुकाबले खेलते हुए उन्होंने 477 रन बनाए, जिसमेंद शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
4 खिलाड़ी, जो भारत की एशियन गेम्स टीम में चुने जाने के थे हकदार, लेकिन चयनकर्ताओं ने कर डाली इनके साथ नाइंसाफी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर