BCCI का बड़ा अन्याय! बिना मैच खेले RCB बनेगी IPL 2026 की चैंपियन, Shubman Gill की GT के हाथ लगेगी सिर्फ मायूसी

Published - 31 May 2026, 02:42 PM | Updated - 31 May 2026, 02:47 PM

Shubman Gill

Shubman Gill: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरा टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त आज यानी की 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्रो मोदी स्टेडियम में होगी. फैंस भी इस सीजन के निर्णायक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, आखिर कौन यह चमचमाती ट्रॉफी उठाएगा.

लेकिन फाइनल से पहले Shubman Gill की टीम GT के लिए एक मायूस कर देने वाली खबर सामने आई है. अगर ऐसा होता है तो RCB बिना मैच खेले ही ट्रॉफी उठा लेगी. चलिए तो जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

क्या बिना खेले ही हार जाएगी Shubman Gill की टीम ?

 Shubman Gill

दरअसल, IPL 2026 में फाइनल से पहले मैच रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, क्रिकेट फैंस चाहते हैं इस महामुकाबले में बारिश का कोई संकट ना आये और पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला दर्शकों को देखने को मिले.

इसके बावजूद अगर GT vs RCB मुकाबले में बारिश आ जाती है, तो यह मुकाबले के लिए BCCI ने रिजर्व डे रखा है. अगर यह मुकाबला 31 मई को बारिश के चलते कैंसल हो जाता है, तो 1 जून को यह मुकाबला होगा. रविवार को यह मैच जहां पर से भी और जिस भी ओवर से रोका जाएगा, सोमवार को यह मैच वहीं से एक बार फिर शुरू किया जायेगा.

टॉप पर रहने वाली टीम बनेगी विजेता

वहीं, दोनों दिन बारिश का साया रहता है, तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच करवाने की कोशिश की जाएगी. अगर दुर्भाग्यवश सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है, तो संभवाना है कि पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को ही आईपीएल 2026 का विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

लिहाजा, बारिश की वजह से मैच रद्द होता है, और परिणाम नहीं निकल पाता है तो इस स्थिति में RCB आईपीएल 2026 की भी विजेता बन जाएगी, क्योंकि रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरू ने पॉइंट्स टेबल को टॉप किया था. वहीं, पूरे सीजन मेहनत कर GT को फाइनल में पहुंचाने वाले Shubman Gill देखते रह जाएंगे.

Shubman Gill vs Rajat Patidar: दोनों के IPL कप्तानी आंकड़ों की पूरी तुलना, जानें कौन निकल रहा है बेहतर कैप्टन

Shubman Gill का IPL 2026 में प्रदर्शन

शुभमन गिल के निजी प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स के लिए 15 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 48.13 की औसत और 163.72 के स्ट्राइक रेट से कुल 722 रन बनाए हैं.

इन पारियों में उनके बल्ले से 72 चौके और 33 छक्के भी निकले. जबकि गिल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन 1 शतक जड़ा. साथ ही 5 अर्धशतक भी बनाए.

4 खिलाड़ी, जो भारत की एशियन गेम्स टीम में चुने जाने के थे हकदार, लेकिन चयनकर्ताओं ने कर डाली इनके साथ नाइंसाफी

Tagged:

shubman gill Gujrat Titans Royal Challengers Bangalore bcci RCB vs GT
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में

साल 2025 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com