कप्तान सूर्या इस खिलाड़ी को नहीं देंगे टी20 वर्ल्ड कप में मौका, अब बचे मैचों में करेगा सिर्फ बेंच गर्म
Published - 14 Feb 2026, 10:52 AM | Updated - 14 Feb 2026, 10:56 AM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में भारतीय टीम ने अमेरिका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के साथ शुरूआत की है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टूर्नामेंट में आक्रामक रवैया के साथ खेल रही है. पहले USA फिर नामीबिया के खिलाफ भारत ने लगातार दो जीत दर्ज की थी. लेकिन इन दोनों ही मुकाबलों में एक भारतीय बल्लेबाज का निराशाजनक प्रदर्शन रहा.
कोच गंभीर और कप्तान सूर्या ने जिस भरोसे के साथ उसे प्लेइंग XI में शामिल किया था, वह उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है. अब माना जा रहा है कि T20 World Cup के बाकी बचे मैचों में उसे खेलने का मौका नहीं मिलेगा.
T20 World Cup: इस खिलाड़ी को दोबारा मौका नहीं देंगे कप्तान सूर्या

दरअसल 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सूर्यकुमार अपनी कप्तानी में टीम इंडिया की जीत के लिए प्लेइंग XI को लेकर बेहद गंभीर हैं. वह लगातार टीम में प्रयोग कर रहे हैं. ऐसे में वह उन खिलाड़ियों के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहेंगे, जिनका प्रदर्शन पिछले दो मैचों में निराशाजनक रहा है.
इन्हीं में से एक नाम है रिंकू सिंह का, जिन्होंने USA और नामीबिया के खिलाफ कप्तान को निराश किया. हालांकि, रिंकू को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में बतौर फिनिशर की भूमिका के लिए शामिल किया गया था.
मैनेजमेंट को उनसे उम्मीद थी कि मुश्किल वक्त में रिंकू सिंह आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाकर जीत दिलाएंगे, जैसा कि उन्होंने कई बार आईपीएल में किया है. लेकिन टूर्नामेंट के शुरूआती दो मुकाबलों में वह बल्ले से रन बनाने में विफल रहे.
कम स्कोर और स्लो स्ट्राइक रेट के साथ वह बड़े शॉट्स खेलने में भी नाकामयाब रहे. लिहाजा, उनका प्रदर्शन देखकर सूर्यकुमार यादव ग्याहरह में उनकी जगह को लेकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं.
रिंकू सिंह टूर्नामेंट में बेंच गर्म करते हुए आएंगे नजर
वर्ल्ड कप में सूर्या की रणनीति साफ है जो खिलाड़ी टीम के लिए खुद को साबित करेगा, वहीं खेल पाएगा. कोच गंभीर की मानसिकता भी बताती है जो प्लेयर निडर होकर खेलेगा और हर मैच में परफॉर्म कर पाएगा, वहीं टीम में डटा रहेगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि T20 World Cup के बचे हुए मैचों में मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को मौका देगा जो तेजी से रन बनाए और गेंदबाजी से भी टीम में अपना योगदान दें. ऐसे में लगभग तय है कि रिंकू सिंह पूरे टूर्नामेंट में अब बेंच गर्म करते हुए नजर आ सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे बड़े उलटफेर, जब छोटी टीमों ने दिग्गजों को चौंका दिया
T20 World Cup में फिनिशर की भूमिका में फेल रिंकू सिंह
फिलहाल, टीम इंडिया में कोच गंभीर संतुलन और फॉर्म को तवज्जो दे रहे हैं. इसी वजह से रिंकू सिंह का प्लेइंग XI में खेलना मुश्किल है. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाए थे. जबकि, दूसरे मैच में नामीबिया के खिलाफ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि. उन्होंने फील्डिंग में चुस्ती-फुर्ती दिखाई थी.
लेकिन प्लेइंग इलेवन में बने रहने के लिए उन्हें बल्ले से तेजी से रन बनाने होंगे. मगर अब कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरा मौका नहीं देना चाहेंगे. रिंकू सिंह की जगह अब मैनेजमेंट अन्य विकल्प के साथ टूर्नामेंट (T20 World Cup) के बाकी मैच खेलेगा.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर