IPL 2021: सीजन की शुरूआत से पहले बीसीसीआई कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर हुई सख्त, बनाए ये नियम

Published - 03 Apr 2021, 06:24 PM

IPL 2021

आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरूआत होने में सिर्फ 5 दिन का वक्त बाकी है, लेकिन अभी से ही इस सीजन को लेकर अलग-अलग तैयारियां की जाने लगी हैं. दरअसल कोरोना महामारी ने एक बार फिर तेजी से पूरे देशभर में पैर पसारना शुरू कर दिया है. जिसके चलते बीसीसीआई (BCCI) इस सीजन को लेकर और भी ज्यादा सख्त हो गया है, और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है.

नए प्रोटोकॉल के तहत बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों की एक तरह से मॉनिटरिंग होगी. जिसके लिए जीपीएस डिवाइस की हेल्प ली जाएगी. इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट के दौरान हर फ्रेंचाइजी के साथ 4-4 कोरोना अधिकारियों को भी खिलाड़ियों की निगरानी के लिए नियुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही जानते हैं इस रिपोर्ट के जरिए बीसीसीआई (BCCI) के द्वारा कोरोना को लेकर बनाए गए सभी नियम...

रिस्टबैंड या चेन के जैसा होगा डिवाइस

BCCI

कोरोना के चलते बायो बबल के लिए तय किया एरिया खिलाड़ी पार न कर जाएं, इसके लिए भी सभी खिलाड़ियों को एक ट्रैकिंग डिवाइस दी जाएगी. ये डिवाइस रिस्ट बैंड या फिर चेन के जैसी होगी, जिसे खिलाड़ियों को होटल कमरे से बाहर निकलने पर पर जरूर पहननी पड़ेगी.

ये ऐसी डिवाइस होगी, जो खिलाड़ियों को गलती से भी बायो बबल नहीं तोड़ने देगी. साथ ही इस डिवाइस के जरिए सभी खिलाड़ी यह भी जान पाएंगे कि उन्हें कौन सी जगह पर जाना है, और कौन सी जगह पर नहीं जाना है. यदि खिलाड़ी बायो-बबल के लिए तय किए गए कि एरिया से बाहर आने की भी कोशिश करेंगे, तो इस डिवाइस से आवाज आएगी और खिलाड़ी खुद अलर्ट हो जाएंगे.

बायो बबल तोड़ने पर फिर से खिलाड़ियों को करना होगा ये काम

बताया जा रहा है कि, खिलाड़ियों को मिलने वाले डिवाइस का संपर्क सीधा सेंट्रल पैनल से होगा, जिससे बीसीसीआई (BCCI) बोर्ड के अधिकारी यह जान सकेंगे कि, कौन से खिलाड़ी बायो-बबल के नियम का पालन कर रहे हैं, और कौन से खिलाड़ी रूल्स का उल्लंघन कर रहे हैं.

बायो-बबल का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों को 7 दिन के लिए दोबारा से क्वारंटीन किया जाएगा. इसके साथ ही कोरोना टेस्ट (Corona Teat) भी करवाना पड़ेगा. यदि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आती है, तभी बायो-बबल में एंट्री मिलेगी. इससे पहले बीते सीजन में यूएई (UAE) में खिलाड़ियों डिवाइस उलब्ध कराया गया था.

हेल्थ ऐप के जरिए खिलाड़ी की फैमिली को देना होगा रोजाना अपडेट

खिलाड़ियों के साथ आने वाली उनकी पूरी फैमिली के सदस्यों को भी हर रोज सुबह हेल्थ ऐप के जरिए अपडेट देना होगा, ताकि बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम उन पर पूरी तरह से नजर रख सके. फिलहाल अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी को इस ऐप से जुड़ी कोई भी डिटेल्स नहीं दी गई है. इसके साथ ही हेल्थ ऐप पर ही सभी को बॉडी टेम्प्रेचर से भी जुड़ी जानकारी देनी होगी, और पूछे गए सभी सवालों का जवाब भी देना होगा.

बायो-बबल की तैयारी में खुद जुटी फ्रेंचाइजियां

आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरूआत होने से पहले ही, इस टूर्नामेंट की सभी टीमों को होटल में खुद बायो-बबल की तैयारी करनी है. हालांकि कई टीम का प्रबंधन की तरफ से मार्च की शुरुआत से ही बायो बबल तैयार किया जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग के एक दिग्गज अधिकारी के हवाले से आई रिपोर्ट की माने तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) समेत कई टीमों की ओर से पूरा होटल बुक कर बायो बबल तैयार कर लिया गया है.

होटल कर्मचारी समेत टैक्सी-बस ड्राइवर को भी किया गया था 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

इसके साथ ही जिन होटल में खिलाड़ियों को रूकना है, वहां के सभी कर्मचारी, खिलाड़ी और बस-टैक्सी के ड्राइवर को भी 14 दिन के क्वारंटीन पर रखा गया है. साथ ही हर रोज उनका कोरोना टेस्ट भी किया जा रहा है. निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद इन सभी की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आईपीएल के पूरे सीजन में इन खिलाड़ियों के बायो बबल से बाहर जाने पर मनाही है.

Tagged:

आईपीएल 2021 बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग 2021
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com