BCCI ने रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीने की सुनाई सजा, इतने रुपए का झेलना पड़ा जुर्माना
Published - 30 Apr 2026, 02:47 PM | Updated - 30 Apr 2026, 02:55 PM
Table of Contents
Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई-सिगरेट पीते नजर आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
चौंकाने वाली बात ये है कि जिस ई-सिगरेट पर भारत सरकार ने साल 2019 में प्रतिबंध लगा दिया था, उसका सेवन आरआर के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) लाइव मैच में ड्रेसिंग रूम के अंदर बैठकर पी रहे थे।
अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और रियान पराग को सजा सुनाई है। बीसीसीआई ने पराग को ड्रेसिंग रूम के अंदर धुम्रपान करने के अपराध में 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है।
Riyan Parag पर लगाया 25 लाख का जुर्माना
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नोटिस भेजकर उन पर खिलाड़ी आचार संहिता (सीओसी) के अनुच्छेद 2.1 के तहत लेवल 1 का अपराध दर्ज किया है। यह अनुच्छेद खिलाड़ियों और अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले सामान्य, अनिर्दिष्ट उल्लंघनों से संबंधित है।
🚨 JUST IN 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 30, 2026
RR captain Riyan Parag has been fined 25% of his match fees for vaping in the dressing room, which was deemed to have brought the game into disrepute.#IPL2026 pic.twitter.com/dgHdDrUc4d
राजस्थान ने रियान पराग (Riyan Parag) को एक सीजन के 14 करोड़ रुपये के अनुबंध पर साइन किया था। उनकी प्रति मैच फीस लगभग 1 करोड़ रुपये बैठती है, जिसका मतलब है कि 25 प्रतिशत जुर्माना लगभग 25 लाख रुपये रियान को देना होगा। बता दें कि, यह पहला मौका है, जब रियान (Riyan Parag) ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते पाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद 25 लाख रुपये का जुर्माना उनपर काफी भारी माना जा रहा है।
रियान को मिला एक डिमेरिट अंक
हालांकि, रियान पराग को केवल जुर्माना ही नहीं देना होगा, बल्कि आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के बाद उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। हालांकि, पहले यह खबरें आ रही थीं कि रियान (Riyan Parag) पर एक या दो मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है, लेकिन उनको सिर्फ 25 प्रतिशत मैच फीस जुर्माने पर ही छोड़ दिया गया है।
हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई अपनी कार्रवाई पूरी कर चुका है, लेकिन क्या सरकारी अधिकारी भी रियान की मुश्किलों को बढ़ाएंगे, क्योंकि साल 2019 में भारत सरकार ने वेपिंग के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था, जिसका इस्तेमाल आरआर के कप्तान रियान पराग लाइव मैच में ड्रेसिंग रूम में बैठकर कर रहे थे और उस समय उस मैच को करोड़ों लोग देख भी रहे थे।
Riyan Parag के खिलाफ BCCI लेगी कड़ा एक्शन, अब इतने मैच के लिए झेलना पड़ सकता है बैन
क्या है पूरा मामला?
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में बेहद रोमांचक मैच खेला जा रहा था। इस मैच में राजस्थान को जीत के लिए 20 ओवर में 223 रन बनाए थे और एक समय टीम ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी।
लेकिन राजस्थान की बैटिंग के 16वें ओवर में कैमरा मैन कैमरे को राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम की तरफ करते हैं, जहां पर रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, कुलदीप सेन और यशस्वी जायसवाल नजर आ रहे थे।
इस दौरान कैमरा काफी लंबे समय के लिए आरआर के ड्रेसिंग रूम की तरफ होता है और कुछ सेकंड बाद ही रियान अपने मुंह पर कुछ लगाते हैं और फिर धुआं बाहर निकालते हैं। इसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा गया, क्योंकि जिस वेपिंग का इस्तेमाल वह कर रहे थे वह भारत में पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर