Asian Games 2026: टीम इंडिया के मैचों का नया शेड्यूल जारी, बदला गया मुकाबलों का समय
Published - 13 Sep 2026, 11:10 AM | Updated - 13 Sep 2026, 11:53 AM
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस मार्की टूर्नामेंट में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पुरुष क्रिकेट इवेंट का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इससे पहले क्रिकेट मुकाबलों के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने मैचों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक, एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में क्रिकेट मैच पहले तय समय से अलग समय पर खेले जाएंगे।
Asian Games 2026: टीम इंडिया के मैचों का नया शेड्यूल जारी

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में पुरुष क्रिकेट इवेंट के नॉकआउट मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले क्रिकेट मुकाबले जापान में दोपहर 2 बजे खेले जाने थे, लेकिन अब इसको 1:30 बजे से खेले जाएंगे। हालांकि, महिला क्रिकेट टीम के मैचों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। वह अपने पुराने समय पर ही भिड़ंत के लिए मैदान पर उतरेगी। बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी।
टीम इंडिया का वो खतरनाक गेंदबाज, जिसने दोनों पारी में नहीं दिया एक भी रन, चटकाएं दनादन विकेट
भारत ने सीधा क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई
भारतीय क्रिकेट टीम एशियाई खेलों 2026 (Asian Games 2026) में सीधे क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए क्वालीफ़ाई कर गई है। इसलिए वह अपना पहला मुकाबला जापान के समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे खेलेगी. यानी भारतीय फैंस इस भिड़ंत को सुबह 10 बजे से देख पाएंगे. बता दें कि सुबह खेलने वाले मैचों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. उनका आयोजन सुबह नौ बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) से होगा. क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल सभी मैच जापान के समयानुसार दिन में 1:30 बजे से होंगे.
इस वजह से हुआ समय में बदलाव
खबर है कि एशियन गेम्स 2026 के नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि जापान में सूरज जल्दी ढल जाता है और जहां मैचों का आयोजन होना है वहां फ़्लडलाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसलिए मैचों को आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला लिया गया है, ताकि अंधेरा होने से पहले ही दिन के उजालों में ही मैच पूरे हो सके.
सहवाग के बेटे ने बताई अपनी फेवरेट IPL टीम, बोले 'मैं इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहता....'
Tagged:
team india Asian Games 2026ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर