एशिया कप 2027 की 6 टीमों का हुआ आधिकारिक ऐलान, जानें कौन-कौन शामिल

Published - 13 Sep 2026, 10:12 AM | Updated - 13 Sep 2026, 10:44 AM

Asia Cup

दुबई में महिला एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन हो रहा है, जिसका फाइनल 13 सितंबर को है। खिताबी मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। इस टूर्नामेंट के बीच अगले साल होने वाले पुरुष टीमों के एशिया कप की तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो गई है। इसमें हिस्सा लेने वाली सभी छह टीमें कन्फर्म हो गई हैं।

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अंडर होने वाले एशिया कप (Asia Cup) 2027 में कुल छह टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इनमें से 5 को ICC फुल मेंबर होने के नाते डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला, जबकि नेपाल ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2026 का फाइनल जीतकर क्वालीफाई किया।

नेपाल ने यूएई को हराकर Asia Cup 2027 के लिए किया क्वालीफाई

Asia Cup 1

मलेशिया में खेले गए एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2026 अगले साल होने वाले एशिया कप में शेष एक स्थान के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट था। इसमें कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन फाइनल में नेपाल ने यूएई को 44 रनों से हराकर टूर्नामेंट जीतने के साथ ही एशिया कप 2027 में जगह बना ली।

खिताबी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने 50 ओवर में 313/9 का स्कोर बनाया। आसिफ शेख ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ते हुए 102 रन की पारी खेली। जवाब में खेलते हुए यूएई की पूरी टीम 49.1 ओवर में 269 रन बनाकर ढेर हो गई। राहुल चोपड़ा ने नाबाद शतक बनाया लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Asia Cup 2027 में कौन-कौन सी 6 टीमें खेलेंगी?

पुरुष टीमों के एशिया कप (Asia Cup) का पिछ्ला संस्करण 2025 में खेला गया था, जिसमें कुल 8 टीमें नजर आई थीं लेकिन 2027 में होने वाले वनडे टूर्नामेंट के लिए सिर्फ 6 टीमों को ही शामिल किया गया है। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ अब नेपाल भी शामिल हो गया है।

नेपाल के अलावा अन्य सभी ICC फुल मेंबर लिस्ट का हिस्सा हैं। इसी वजह से इन्हें क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलने की जरूरत नहीं पड़ी और सीधे क्वालिफिकेशन पक्का हुआ। वहीं, नेपाल ने क्वालीफायर टूर्नामेंट के माध्यम से अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले उसने 2023 में भी वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में हिस्सा लिया था।

बांग्लादेश की मेजबानी में 18 जून से एशिया कप 2027 का हो सकता है आगाज

पिछले कुछ समय से एशिया कप (Asia Cup) को वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ अगले साल भी देखने को मिलेगा, क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होना है। इसी वजह से एशिया कप का आयोजन भी वनडे फॉर्मेट में ही होगा।

अभी टूर्नामेंट की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में 18 जून से 4 जुलाई तक खेले जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, इसका मेजबान बांग्लादेश होगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सीरीज हार से भारत को नुकसान? अब ये 2 टीमें कर रहीं WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team afghanistan cricket team Sri Lanka Cricket team bangladesh cricket team Nepal Cricket Team Asia Cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com