वेस्टइंडीज ODI सीरीज में डेब्यू करेगा ये भारतीय खिलाड़ी, कहलाया जाता दूसरा हार्दिक पांड्या

Published - 13 Sep 2026, 11:18 AM | Updated - 13 Sep 2026, 11:51 AM

West Indies ODI Series

India vs West Indies ODI Series: अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 की चर्चा के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से खेली जाने वाली भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज की भी काफी बात हो रही है, क्योंकि जल्द ही टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित होने वाला है। यह सीरीज भारतीय सरजमीं पर ही खेली जाएगी और 3 अक्टूबर तक चलेगी।

इसके शेड्यूल का टकराव एशियन गेम्स 2026 से हो रहा है। यही कारण है कि करीब आधा दर्जन खिलाड़ी वनडे टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, इसी वजह कुछ ऐसे खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है, जो ODI की योजनाओं का मुख्य रूप से हिस्सा नहीं है। ऐसा ही मौका एक युवा प्लेयर को मिलने की आस है, जिसे उसकी हरफनमौला काबिलियत के कारण हार्दिक पांड्या जैसा माना जाता है।

West Indies ODI Series में सूर्यांश शेडगे के चयन की संभावना

West Indies ODI Series 1

भारत के लिए आयरलैंड दौरे पर अपने टी20आई करियर की शुरुआत करने वाले ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (West Indies ODI Series) के लिए चुना जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रमुख ऑलराउंडर्स की गैरमौजूदगी में सूर्यांश पर चयन समिति भरोसा दिखाने का मन बना रही है।

इस खिलाड़ी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 3 टी20आई मैचों का ही अनुभव है लेकिन घरेलू क्रिकेट में व्हाइट बॉल क्रिकेट में 48 मैच खेल चुके हैं। लिस्ट ए में सूर्यांश ने 15 मैचों में 258 रन बनाए और 11 विकेट लिए हैं।

सूर्यांश शेडगे को क्यों मिल सकता है मौका

भारत की वनडे टीम में चयन के लिए सूर्यांश शेडगे के आंकड़े उतने प्रभावशाली नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (West Indies ODI Series) में उन्हें क्यों चुना जा सकता है। इसकी बड़ी वजह हार्दिक पांड्या का अनफिट होना और नितीश कुमार रेड्डी व शिवम दुबे का चयन के लिए उपलब्ध न होना है।

हार्दिक पांड्या अपनी इंजरी से ठीक हो चुके थे लेकिन दोबारा से उन्हें समस्या हो गई। इसी वजह से उनकी वापसी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में होने की संभावना नहीं है। वहीं, नितीश और शिवम एशियन गेम्स के स्क्वाड में शामिल हैं। इसी वजह से ये दोनों भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। यही कारण है कि चयनकर्ताओं को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (West Indies ODI Series) के लिए सूर्यांश शेडगे का चयन करना पड़ सकता है।

भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
पहला वनडे 27 सितंबर 2026 भारत बनाम वेस्टइंडीज तिरुवनंतपुरम दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे 30 सितंबर 2026 भारत बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर 2026 भारत बनाम वेस्टइंडीज न्यू चंडीगढ़ दोपहर 2:00 बजे

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2027 की 6 टीमों का हुआ आधिकारिक ऐलान, जानें कौन-कौन शामिल

Tagged:

team india hardik pandya Suryansh Shedge India vs West Indies ODI Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com