Asian Games 2026: भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीम के मैच हुए तय, जानें कब और किससे होगा मुकाबला

Published - 08 Sep 2026, 02:04 PM | Updated - 08 Sep 2026, 02:50 PM

Asian Games 2026 3

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) को लेकर उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. जापान में होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रतियोगिता भी खेली जाएगी, जिसमें भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें अपना दमखम दिखाती नजर आएगी. एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए दोनों टीमों का शेड्यूल सामने आ चुका है. तो आइए जानते हैं कि भारतीय पुरुष और महिला टीम के अभियान का आगाज कब और कहां होगा...

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीम के मैच हुए तय

Team India 34

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान में एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को करेगी, जबकि 18 सितंबर को भारतीय महिला टीम जापान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें सीडेड टीमों के तौर पर क्वार्टर-फ़ाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. एशियन गेम्स 2026 भारत पिछले सत्र में दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम कर पाया है.

दिल्ली कैपिटल्स छोड़ेंगे KL Rahul या रहेंगे टीम के साथ? टीम मालिक ने कर दिया साफ

क्वार्टर फ़ाइनल में इन टीमों का सामना करेगी भारतीय पुरुष टीम

एशियाई खेलों 2026 के क्वार्टर फ़ाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुक़ाबला ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को ग्रुप ए में जगह दी गई है. पुरुषों की श्रेणी में भारत के साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को वरीयता मिली है. जबकि महिला वर्ग़ में कुल आठ टीमों को वरीयता मिली है. महिलाओं का फ़ाइनल 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि पुरुषों का खिताबी मुक़ाबला 3 अक्टूबर को होगा.

Asian Games 2026 के लिए भारत की महिला-पुरुष टीम

Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल-

तारीख

टीम

बनाम

24 सितंबर

जापान

अफगानिस्तान

24 सितंबर

मलेशिया

हांगकांग

25 सितंबर

नेपाल

अफगानिस्तान

25 सितंबर

ओमान

हांगकांग

26 सितंबर

नेपाल

जापान

26 सितंबर

ओमान

मलेशिया

28 सितंबर

ग्रुप ए की उपविजेता टीम

भारत

28 सितंबर

ग्रुप बी की उपविजेता टीम

पाकिस्तान

29 सितंबर

ग्रुप बी की विजेता टीम

बांग्लादेश

29 सितंबर

ग्रुप ए की विजेता टीम

श्रीलंका

1 अक्टूबर

पहला सेमीफाइनल

1 अक्टूबर

दूसरा सेमीफाइनल

3 अक्टूबर

कांस्य पदक मैच

3 अक्टूबर

फाइनल

महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल-

तारीख

टीम

बनाम

17 सितंबर

जापान

भारत

17 सितंबर

चीन

बांग्लादेश

18 सितंबर

श्रीलंका

मलेशिया

18 सितंबर

थाइलैंड

पाकिस्तान

20 सितंबर

पहला सेमीफाइनल

20 सितंबर

दूसरा सेमीफाइनल

22 सितंबर

कांस्य पदक मैच

22 सितंबर

फाइनल

KKR के नए कप्तान का नाम आया सामने, IPL 2027 में अब यही दिग्गज संभलेगा टीम की जिम्मेदारी

Tagged:

team india shreyas iyer Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com