IPL 2026 के बीच Rajasthan Royals ने लिया बड़ा फैसला, टीम में करने जा रही है बड़ा बदलाव

Published - 07 May 2026, 09:51 AM | Updated - 07 May 2026, 09:52 AM

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने शादान प्रदर्शन किया है. इस सीजन रियान पराग की कप्तानी में टीम ने विपक्षियों के पसीने छुटा दिए. अब तक आरआर 10 मुकाबले खेल चुकी है. जिनमें 6 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि, 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

लेकिन इस बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने बड़ा फैसला लिया है. फैंस भी यह जानकर हैरान रह सकते हैं. क्योंकि आईपीएल 2026 के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. ऐसे में RR का यह निर्णय चौंकाने वाला है.

Rajasthan Royals ने अचानक लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Royals

दरअसल, आईपीएल 2026 के बीच लोकप्रिय टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपनी जर्सी बदलने का फैसला किया है. जिसे टीम 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पहनकर उतरेगी.

बता दें कि आरआर के इस फैसले का मकसद पिंक प्रॉमिस का हिस्सा है, जो कि राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन की मिलकर औरतों के लिए एक पहल की शुरूआत है. इसका उद्देशय ग्रामीण राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व में बदलाव लाना है.

6 घरों में होगी रोशनी

इसके साथ ही आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने शपथ ली है कि 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जो भी छक्का लगाया जाएगा, उसके छह घरों में रोशनी होगी.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि RR ने ऐसी कोई पहल शुरू की है. हर साल फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को दो बार पिंक जर्सी पहनाती है.

RR के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू भी ऐसी फ्रेंचाइजी है जो हर साल अपने एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनती है. लेकिन RCB का मकसक पर्यवारण को बढ़ावा देना होता है. जिस कारण वह सीजन में एक बार हरी जर्सी के साथ मैदान पर उतरती है.

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदारबागद ने पंजाब किंग्स को हराया, किंग्स की लगातार तीसरी हार, कूपर कोनोली का पहला आईपीएल शतक

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है, और 6 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है.

लेकिन उससे आगे RCB है. RR के पास 12 अंक है. अब टीम को अपने बाकी बचे 4 मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. तभी ही प्लेऑफ की रेस में राजस्थान आगे रहेगी.

Tagged:

rajasthan royals RR vs GT IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

15 साल

रियान पराग
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com