SRH vs PBKS Match Stats: Cooper Connolly की शतक के बावजूद पंजाब का जीतना मुश्किल, सनराइजर्स हैदराबाद के नाम कई रिकार्ड दर्ज

Published - 06 May 2026, 11:59 PM | Updated - 07 May 2026, 12:10 AM

COOPER CONNOLLY

आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखा। हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जीत दर्ज की।

इस मैच में युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया और कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी कर दिया। हालांकि, उनकी यह शतकीय पारी पंजाब को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रही, क्योंकि हैदराबाद ने अपने घर में पंजाब किंग्स को 33 रनों से जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

Cooper Connolly का ऐतिहासिक शतक

COOPER CONNOLLY

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 59 गेंदों में नाबाद 107 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 साल 257 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम था, जिन्होंने 2016 में 23 साल की उम्र में शतक जड़ा था। इतना ही नहीं, कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने अपनी पारी के दौरान 8 गगनचुंबी छक्के भी लगाए,

जो पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड जिसमें लखनऊ के खिलाफ 7 छक्के लगाया था, को बेहतर बनाया। उनकी यह पारी पंजाब के लिए हैदराबाद के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी बन गई है।

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदारबागद ने पंजाब किंग्स को हराया, किंग्स की लगातार तीसरी हार, कूपर कोनोली का पहला आईपीएल शतक

अपने घर में हैदराबाद की लगातार नौवीं जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस जीत के साथ यह साबित कर दिया कि उन्हें अपने घरेलू मैदान पर हराना नामुमकिन जैसा है। नंबर पर नजर डालें तो हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घर में लगातार 9वीं जीत दर्ज की है।

साल 2015 से लेकर 2026 तक पंजाब की टीम हैदराबाद के मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। यह आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर किसी टीम के खिलाफ सबसे लंबा विनिंग स्ट्रीक बन गया है।

इस मैदान पर हैदराबाद और पंजाब के बीच 11 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 10 बार बाजी हैदराबाद के हाथ लगी है। मैच की बात करें तो हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।

आईपीएल इतिहास में जब भी हैदराबाद ने 220 से अधिक रनों का बचाव किया है, उन्हें आज तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। रिकॉर्ड बताते हैं कि 11 बार उन्होंने ऐसा स्कोर डिफेंड किया और सभी 11 बार जीत हासिल की।

पाकिस्तान-श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज का हुआ ऐलान, जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे ये मुकाबले

पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ी

भले ही पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली (Cooper Connolly) के रूप में एक भविष्य का स्टार खिलाड़ी मिल गया हो, लेकिन टीम के तौर पर उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब की यह लगातार तीसरी हार है, जिसने उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका दिया है।

मध्यक्रम में अनुभवी बल्लेबाजों का साथ न मिलना टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरा है। कोनोली (Cooper Connolly) के शतक के बावजूद दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, जिससे 236 रनों का लक्ष्य काफी दूर रह गया।

हैदराबाद के लिए इस जीत ने अंक तालिका में उनकी स्थिति को और भी मजबूत कर दिया है। पैट कमिंस की कप्तानी संभालने के बाद टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

कूपर कोनोली (Cooper Connolly) जैसे युवा खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी गेंदबाजी रणनीति सफल रही, भले ही कोनोली ने रन बनाए, लेकिन हैदराबाद ने अन्य बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी। अब पंजाब को अपने बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना उनका सफर लीग स्टेज पर ही थम सकता है।

Tagged:

SRH vs PBKS Cooper Connolly IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

लगातार नौंवी बार

सचिन तेंदुलकर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com