पाकिस्तान-श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज का हुआ ऐलान, जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे ये मुकाबले
Published - 06 May 2026, 09:50 PM | Updated - 07 May 2026, 01:06 PM
Table of Contents
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने आगामी महीनों में एक रोमांचक एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करने की पुष्टि की है। इस श्रृंखला में मेजबान पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज में शामिल होने के लिए अपनी आधिकारिक सहमति दी है, वहीं इंग्लैंड पहले ही इसके लिए तैयार हो चुका था। वनडे विश्व कप से पहले इस श्रृंखला को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पाकिस्तान में अक्टूबर-नवंबर में होगा त्रिकोणीय श्रृंखला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में एक बार फिर त्रिकोणीय श्रृंखला की वापसी हो रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) इस साल अक्टूबर और नवंबर के महीने में वनडे सीरीज की मेजबानी करेगा।
इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमें शामिल होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) इस सीरीज के माध्यम से अपनी टीम को बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करना चाहता है।
इस वनडे सीरीज का शेड्यूल आने वाले कुछ हफ्तों में फाइनल कर लिया जाएगा, जिसके बाद तारीखों और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार लाहौर, कराची और रावलपिंडी जैसे बड़े मैदानों पर ये मुकाबले खेले जा सकते हैं।
LSG vs RCB Today Match Prediction, Match 50- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
श्रीलंका का लंबा पाकिस्तान दौरा
ट्राई सीरीज के अलावा श्रीलंका की टीम पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ एक पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज भी खेलेगी। फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के तहत, श्रीलंकाई टीम इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से कर सकती है।
यह टी20 सीरीज अक्टूबर के महीने में आयोजित हो सकती है। इसके बाद नवंबर में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी।
यह दौरा श्रीलंका के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। पाकिस्तान (Pakistan) ने पिछले कुछ समय में जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले खेले हैं, उसे देखते हुए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है।
श्रीलंका की टीम पहले टी20 फॉर्मेट में अपनी ताकत दिखाएगी और फिर वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड और पाकिस्तान से लोहा लेगी। अंत में टेस्ट सीरीज के जरिए चैंपियनशिप के अंक हासिल करने की कोशिश करेगी।
MS Dhoni के सूजे हुए पैर का वीडियो हुआ वायरल, कंडीशन बता रही अब नहीं खेलेंगे सीजन का एक भी मैच
पिछली सफलताओं को दोहराना चाहेगा Pakistan
गौरतलब है कि पिछले साल भी पाकिस्तान (Pakistan) ने दो टी20 ट्राई सीरीज में हिस्सा लिया था और दोनों में ही जीत हासिल की थी। पहली सीरीज अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें अफगानिस्तान और यूएई शामिल थे, वहीं दूसरी सीरीज में पाकिस्तान ने अपने घर में श्रीलंका और जिम्बाब्वे को मात दी थी।
29 नवंबर 2025 को रावलपिंडी में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने खिताब जीता था। वर्तमान में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी कर रही है।
शान मसूद की कप्तानी में टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी। लेकिन इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ होने वाली यह वनडे ट्राई सीरीज पाकिस्तान के लिए बड़ा इम्तिहान साबित होगी। यह सीरीज न केवल रोमांच से भरपूर होगी बल्कि आईसीसी रैंकिंग्स में भी बड़ा उलटफेर कर सकती है।
Tagged:
PCB England Cricket Team pakistan srilanka cricket boardऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर