वर्ल्ड कप 2027 से पहले ICC ने इस बड़े टूर्नामेंट का किया ऐलान, ये 10 टीमें लेंगी हिस्सा

Published - 06 Aug 2026, 10:27 AM | Updated - 06 Aug 2026, 11:16 AM

World Cup 5

वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के अगले संस्करण का आयोजन 2027 में होना है, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें खेलती नजर आएंगी, जिनमें होस्ट दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट एंट्री मिली है। वहीं, नामीबिया को मेजबान होने के बावजूद सीधे क्वालिफिकेशन नहीं मिला है, क्योंकि वो फुल मेंबर नेशन नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ अन्य 8 टीमों को रैंकिंग (30 सितंबर, 2026) के आधार पर क्वालिफिकेशन मिलेगा। वहीं, अन्य 4 टीमों का फैसला क्वालीफायर टूर्नमेंट से होगा, जिसको लेकर अहम अपडेट सामने आया है।

अगले साल World Cup 2027 के लिए होगा क्वालीफायर टूर्नामेंट

World Cup Qualifiers Trophy

वर्ल्ड कप (World Cup) 2027 में 14 में से 10 टीमों का फैसला तो आसानी से हो जाएगा लेकिन बाकी 4 स्थान के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट खेला जाएगा। क्रिकइंफो के मुताबिक, वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जा सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ICC ने डेट्स फाइनल कर ली हैं लेकिन अभी तक वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया गया है। इसी वजह से सिर्फ तारीखों का ही खुलासा किया गया है।

क्वालीफायर टूर्नामेंट की विजेता को सीधे मिलेगी World Cup 2027 में एंट्री

जुलाई में ICC ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए नए स्ट्रक्चर का ऐलान किया था। इसके तहत, 10 टीमों वाले क्वालीफायर की विजेता टीम को 14 टीमों वाले मुख्य टूर्नामेंट में सीधे एंट्री मिलेगी।

क्वालीफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप के पहले राउंड (जिसे 'सुपर सीरीज' कहा जाएगा) में हिस्सा लेंगी, और इनमें से टॉप टीम 12 टीमों वाले मुख्य स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी।

World Cup क्वालीफायर की 10 टीमें कैसी होंगी निर्धारित

क्वालीफायर टूर्नामेंट से सिर्फ टॉप 4 टीमों का ही फायदा होगा लेकिन इसमें 10 टीमें हिस्सा लेती नजर आएंगी। इस क्वालीफायर में 30 सितंबर 2026 तक रैंकिंग में सबसे नीचे की दो फुल मेंबर टीमों शामिल होंगी। हालांकि, ये टीमें दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा बाकी अन्य टीमों में से होंगी, क्योंकि ये दोनों तो होस्ट होने के कारण सीधे क्वालीफाई हो गए हैं।

इसके बाद, आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की टॉप चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप चार टीमें। इस प्लेऑफ में CWC लीग 2 की सबसे नीचे की चार टीमें और चैलेंज लीग (जो असल में क्रिकेट का तीसरा डिवीजन है) की चार टीमें हिस्सा लेंगी। इसका फॉर्मेट अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन आठ टीमों वाले इस प्लेऑफ की टॉप चार टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आगे बढ़ेंगी।

चैलेंज लीग में 12 टीमें होंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो पूल में बांटा जाएगा और हर टीम इस साइकल के दौरान तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी। हर पूल की टॉप दो टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में आगे बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने खत्म किया 49 साल पुराना सूखा, अपने नाम दर्ज किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Tagged:

icc world cup 2027 World Cup 2027 Qualifier Tournament
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com