पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने खत्म किया 49 साल पुराना सूखा, अपने नाम दर्ज किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Table of Contents
Pakistan batter ends 49 year drought: पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज WTC के तहत खेली जा रही है। पहले मैच में वेस्टइंडीज का दबदबा देखने को मिला और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में बाबर आजम की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
त्रिनिदाद में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय काफी हद तक अब्दुलाह शफीक को जाता है, जिसने वेस्टइंडीज की सरजमीं पर अपनी टीम के लिए 49 साल के सूखे को खत्म कर इतिहास रच दिया। शफीक ने जबरदस्त नाबाद पारी खेली और वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ला दिया।
Pakistan की पहली पारी में शफीक का शतक, आखिरी तक रहे नाबाद

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान (Pakistan) की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन अब्दुलाह शफीक के बल्ले से आए। उन्होंने 323 गेंदों में 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 160 रनों की नाबाद पारी खेली। शफीक ने मैच के दूसरे दिन ही अपना शतक पूरा कर लिया था और तीसरे दिन भी अपनी टीम की पारी के अंत तक जमे रहे। उनका विकेट वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज हासिल नहीं कर पाया।
अपनी पारी के दौरान जैसे ही अब्दुल्ला शफीक ने 150 रन पूरे किए, उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक बड़ा कारनामा कर दिया, जो आखिरी बार 1977 में माजिद खान ने किया था लेकिन उसके बाद से कोई नहीं कर पाया था।
अब्दुल्ला शफीक का कमाल, वेस्टइंडीज की सरजमीं पर 49 साल का सूखा किया खत्म
पाकिस्तान (Pakistan) के लिए टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार 1977 में माजिद खान ने वेस्टइंडीज की धरती पर किसी पारी में 150 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया था। इसके बाद से कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पा रहा था और इस बात को 49 साल हो गए। हालांकि, अब अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 160 रन बनाकर इस सूखे को खत्म कर दिया।
वेस्टइंडीज में पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 337 - हनीफ मोहम्मद, ब्रिजटाउन, 1958
- 189 - वजीर मोहम्मद, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1958
- 167 - माजिद खान, जॉर्जटाउन, 1977
- 160* - अब्दुल्ला शफीक, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2026*
- 150 - सईद अहमद, जॉर्जटाउन, 1958
पाकिस्तान के पास दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज बचाने का मौका
इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 90 रनों की जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन अब दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान (Pakistan) के पास दो मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करने का मौका है। दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 344 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रनों की बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 103/6 का स्कोर बनाकर 60 रनों की बढ़त ले रखी है। हालांकि, अब उसके 4 विकेट ही शेष हैं और ब्रेंडन किंग का इंजरी की वजह से बल्लेबाजी करना मुश्किल है। इसी वजह से पाकिस्तान के पास वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को जल्दी ढेर करने का मौका है और फिर लक्ष्य हासिल कर जीत के साथ सीरीज भी बचा सकता है।
यह भी पढ़ें: बोर्ड का बड़ा एक्शन, इन खिलाड़ियों पर लग सकता है 2 साल का बैन