बोर्ड का बड़ा एक्शन, इन खिलाड़ियों पर लग सकता है 2 साल का बैन
Table of Contents
Board likely to ban many players: लगभग दो दशक पहले तक माना जाता था कि क्रिकेटर के लिए संन्यास के बाद कमाई के अवसर खत्म हो जाते हैं। वो छोटे-मोटे टूर्नामेंट में खेल सकते हैं लेकिन इससे उन्हें ज्यादा रकम नहीं मिलती थी लेकिन आईपीएल के बाद से सब बदल गया। आईपीएल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके कई खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते नजर आए।
वहीं, इसकी सफलता को देखते हुए कई ऐसी भी लीग शुरू हो गईं, जो सिर्फ रिटायर्ड खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गईं। इन लीग्स म सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया। आज के समय में ऐसी कई लीग्स हो गईं हैं और समय-समय पर खेली जाती हैं। ऐसी ही एक लीग जांबिया में हो रही थी लेकिन अब इसमें शामिल एक देश के क्रिकेटर्स पर बैन (Ban) का खतरा मंडरा रहा है।
इस देश के क्रिकेटर्स पर Ban लगा सकता है सकता है बोर्ड
दरअसल, जांबिया में एशियन लेजेंड्स लीग का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। इस लीग में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से हैं। वहीं, एक टीम एशियन स्टार्स की भी है। लगभग सभी टीमों में अपने-अपने देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
हालांकि, अब पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों पर बैन लगने की संभावना नजर आ रही है। टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तान पैंथर्स नामक टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अब खेलने वाले खिलाड़ियों पर PCB बैन (Ban) लगा सकता है।
एशियन लेजेंड्स लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी प्लेयर्स पर PCB करेगा कार्रवाई

हाल ही में एशियन लेजेंड्स लीग को लेकर पिछले हफ़्ते, जांबिया देश की आधिकारिक गवर्निंग बॉडी, जांबिया क्रिकेट यूनियन ने एक बयान जारी करके साफ किया कि यह लीग अवैध है, क्योंकि इसे ZCU की तरफ से मंजूरी या समर्थन नहीं है। इसके बाद से ही PCB एक्शन में आ गया और उसने एक बयान जारी करते हुए लीग में भाग लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया।
PCB ने अब उस बयान में यह बात जोड़ी है कि उसने लीग में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों के हिस्सा लेने का "गंभीरता से संज्ञान" लिया है। उसने कहा कि यह लीग बिना मंजूरी वाला इवेंट था और इसके खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की वजह से बोर्ड को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। पीसीबी से NOC प्राप्त किए बिना इस लीग में में भाग लेने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक उपाय किए जाएंगे।
दो साल का बैन (Ban) लग सकता है
PCB ने अपने बयान में आगे दो साल के बैन (Ban) की जानकारी दी। उसने कहा,
मंज़ूरी प्राप्त विदेशी क्रिकेट लीग या इवेंट में हिस्सा लेने के लिए PCB से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) जारी करने पर दो साल की रोक। इसके अलावा दो साल की अवधि के लिए PCB और PSL के साथ किसी भी तरह के क्रिकेट, कोचिंग, कंसल्टेंसी, मेंटरिंग और/या अन्य काम के लिए अयोग्य होना।
एशियन लेजेंड्स लीग 2026 के लिए पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड
शरजील खान, कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर अकमल, इमरान नजीर, सईद अजमल, सोहेल तनवीर, यासिर शाह, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, जुल्फिकार बाबर, राहत अली, हसन रजा, यासिर भट्ट, राणा नईम अनवर
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 का शेड्यूल आया सामने, इस देश में 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए कब खेला जाएगा फाइनल
Tagged:
PCB Pakistan Cricket Team Mohammad Hafeez Imran Nazir Pakistan Panthers Asian Legends League 2026