संन्यास के बाद क्या करेंगे बेन स्टोक्स? खुद जताई इस टीम के हेड कोच बनने की ख्वाहिश

Published - 05 Aug 2026, 03:32 PM | Updated - 05 Aug 2026, 04:30 PM

Ben Stokes 8

Ben Stokes express desire to become coach: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि इसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे। स्टोक्स ने फैसले के पीछे इंग्लैंड के लिए पहले की तरह खेलने की भूख न रहना बताया।

फिलहाल बेन स्टोक्स (Ben Stokes) सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं लेकिन वो अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वनडे-कप में हिस्सा लिया और शतक भी जड़ा। स्टोक्स ने खुद कहा था कि अभी वो डोमेस्टिक और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नजर आएंगे। हालांकि, अब उन्होंने एक और खुलासा किया है और एक बड़ी टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है।

Ben Stokes ने इस टीम का कोच बनने की ख्वाहिश की जाहिर

Ben Stokes 9

हाल ही में बेन स्टोक्स 'For The Love Of Cricket podcast' में अपने पूर्व साथी जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ खास बातचीत करते नजर आए। इस दौरान स्टोक्स ने अलग-अलग पहलुओं पर बात की।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने खेल के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया लेकिन यह भी कहा कि वो ज्यादा समय तक एक खिलाड़ी के रूप में नहीं खेल सकते लेकिन कोच के रूप में लंबे समय तक बने रह सकते हैं। स्टोक्स ने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलेगा, तो वह इंग्लैंड टीम का कोच बनना पसंद करेंगे।

इंग्लैंड के हेड कोच के रूप में बेन स्टोक्स भविष्य में आ सकते हैं नजर

जोस बटलर और स्टुअर्ड ब्रॉड के अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर बात करते हुए, पूर्व कप्तान (Ben Stokes) ने 2027 की एशेज सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की किसी भी संभावना को भी खारिज कर दिया लेकिन भविष्य में इंग्लैंड का कोच बनने की बात जरूरी कही। उन्होंने कहा,

"मुझे पता है कि खेल से जुड़े रहने के लिए मैं क्या करना चाहता हूं, और वह है कोच बनना। मैं अभी भी खेलते हुए अपना लेवल 3 कोचिंग कोर्स कर रहा हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि रिटायर होने तक मेरी सभी कोचिंग क्वालिफ़िकेशन पूरी हो जाने। क्या मैं कभी इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल। मुझे असल में खेलने के बजाय लीडरशिप रोल में रहने का विचार बहुत पसंद है।"

ब्रूक को टेस्ट कप्तान बनते देखना चाहते थे स्टोक्स

इंग्लैंड ने टेस्ट कप्तानी के लिए उपकप्तान हैरी ब्रूक के बजाय अनुभवी जो रूट पर भरोसा जताया लेकिन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की राय अलग है। स्टोक्स को मानना है कि ब्रूक को अपनी लीडरशिप दिखाने का मौका देना चाहिए था। इस ऑलराउंडर ने कहा,

"अगर आपको लगता है कि कोई अच्छा कप्तान या लीडर बन सकता है, तो आपको उसे जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए। मैं उनकी बात समझ गया था, लेकिन फिर भी सोच रहा था, इससे क्या संदेश जाता है? वह उप-कप्तान हैं। मुझे रूटी (जो रूट) बहुत पसंद हैं। मैं बस यही चाहता हूं कि वह सफल हों। मुझे उम्मीद है कि वह कप्तान के तौर पर शानदार काम करेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें फ्लेम (स्टीफन फ्लेमिंग) के साथ काम करने में बहुत मज़ा आएगा। वह बहुत अच्छे इंसान हैं; मैंने पहले भी फ्लेम के साथ काम किया है।”

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के शतक ने बढ़ाई इस दिग्गज की मुश्किलें, किसी भी पल जा सकती है नौकरी

Tagged:

England Cricket Team ben stokes
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com