कभी टीम का था कप्तान, फिर अचानक हुआ दिवालिया, घर- गाड़ी सब बेच डाला

Published - 17 Sep 2026, 03:37 PM | Updated - 17 Sep 2026, 04:21 PM

Team

इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत सी टीमें ऐसी हैं, जिनके खिलाड़ियों को अच्छी रकम मिलती है। इस मामले में सबसे आगे भारतीय टीम है, क्योंकि BCCI को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है और इसका फायदा प्लेयर्स को भी मिलता है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका भी अपने खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से काफी ज्यादा धनराशि देते हैं। इसके अलावा मैच फीस से भी उनकी कमाई होती है।

हालांकि, हम आपको इंग्लैंड टीम के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं, जो कभी अपनी नेशनल टीम का कप्तान था लेकिन बाद में दिवालिया हो गया और उसे कर्जा उतारने के लिए अपना सबकुछ बेचना पड़ा।

England Team का कप्तान हुआ दिवालिया

Team 1

यहां हम इंग्लैंड टीम के पूर्व वनडे कप्तान एडम हॉलियोक की बात कर रहे हैं। हॉलियोक ने अपनी नेशनल टीम की कप्तानी करने के साथ-साथ सरे की भी लंबे समय तक कमान संभाली और कई टाइटल भी जितवाए। इस खिलाड़ी ने 1993 में सरे के लिए डेब्यू किया था और 1996 में इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक दी।

एडम हॉलियोक ने 39 इंटरनेशनल मैच खेले लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कप्तान के रूप में इंग्लैंड टीम को 1997 में शारजाह कप का चैंपियन बनाना था। इस खिलाड़ी ने 2004 में पेशेवर क्रिकेट छोड़ा लेकिन 2007 में एसेक्स के लिए टी20 क्रिकेट खेलने के लिए वापसी की और कुछ समय तक खेला लेकिन फिर रिटायर हो गए।

संन्यास के बाद फैमिली बिजनेस में ली एंट्री, आर्थिक मंदी से हुई बर्बादी

क्रिकेट के खेल से दूरी बनाने के बाद, इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एडम हॉलियोक ने अपने परिवार के पास ऑस्ट्रेलिया वापस जाने का फैसला किया। वहां जाकर उन्होंने पिता जॉन और बहन एबोनी के साथ Hollioake Group नाम की प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी शुरू की। इस कंपनी से उन्हें शुरू में काफी फायदा हुआ लेकिन 2008 में आई मंदी से बड़ा झटका लगा और यहीं से पतन शुरू हो गया।

बैंकों ने वादे तोड़े, प्रॉपर्टी क्रैश हो गई। उनकी कंपनी 2010 में ध्वस्त हो गई। उन पर करीब £14 मिलियन (लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक) का कर्ज चढ़ गया, जिसके कारण साल 2011-12 में उन्हें आधिकारिक तौर पर दिवालिया घोषित कर दिया गया। इसके बाद, उन्होंने अपना कर्जा चुकाने के लिए अपना आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और सभी महंगी सम्पत्तियां बेच दीं।

2017 में फिर से कोचिंग के माध्यम से की वापसी

एडम हॉलियोक ने अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कुछ समय तक पेशेवर बॉक्सिंग और MMA फाइट में भी हिस्सा लिया। इसमें प्रति फाइट जो भी पैसा मिलता था, उससे वे अपना बिल भरते थे। हालांकि, 2017 में फिर से उन्होंने क्रिकेट के खेल से जुड़ने का फैसला किया और इस बार बतौर कोच वापसी की।

वे अफगानिस्तान की शपजेजा लीग में बूस्ट डिफेंडर्स के हेड कोच रहे। इसके बाद, 2023 में पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाई। उन्होंने क्वींसलैंड और इंग्लैंड लायंस के साथ भी काम किया। उन्हें सबसे बड़ा ऑफर दिसंबर, 2024 में मिला और केंट ने तीन साल के लिए अपना हेड कोच बनाया। अब इस खिलाड़ी का जीवन आर्थिक तंगी में नहीं है।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने की इनके साथ नाइंसाफी

Tagged:

England Cricket Team Adam Hollioake
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com