संन्यास लेने वाले 5 IPL खिलाड़ियों को रिटारमेंट के तुरंत बाद मिली कप्तानी, PBKS-LSG-DC-SRH-KKR के 1-1 खिलाड़ी शामिल

Published - 14 Jun 2025, 04:35 PM | Updated - 25 Jul 2025, 12:13 AM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की समाप्ति को अभी 15 दिन भी नहीं बीते हैं कि क्रिकेट जगत में खिलाड़ी लगातार संन्यास का ऐलान कर रहे हैं। पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL) के कई खिलाड़ी लगातार क्रिकेट को अलविदा कहते जा रहे हैं, लेकिन ऐसे पांच खिलाड़ी भी हैं, जिसकी किस्मत संन्यास लेते ही खुल गई है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के तुरंत बाद ही इन खिलाड़ियों को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है, जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं।

निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 10 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। 29 वर्षींय पूरन इतनी जल्दी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना लेंगे इसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं थी, लेकिन अब संन्यास लेते ही उनकी किस्मत खुलती दिखाई दे रही है। दरअसल, पूरन को अमेरिका में खेली जा रही मेजर क्रिकेट लीग 2025 (IPL) में एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान नियुक्त किया है।

वह पहली बार इस लीग में टीम की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं, आईपीएल 2025 (IPL) में पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था, जहां पर उनका प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा था। हालांकि, पूरने शुरुआती मैचों में तूफानी पारी खेलते दिखे तो अंतिम पारियों तक वह आउट ऑफ फॉर्म जा चुके थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि पूरन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद किस तरह का प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं।

फाफ डु प्लेसिस (दिल्ली कैपिटल्स)

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने बल्ले का दम दिखाते दिखाई देते हैं। हाल ही में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर उप कप्तान खेलते दिखाई दिए थे, जबकि फिलहाल वह मेजर क्रिकेट लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (IPL) की स्वामित्व वाली टेक्सास सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं।

फाफ ने 17 फरवरी 2021 को 36 साल की उम्र में टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था, लेकिन उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट से अभी तक रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, 40 वर्षींय फाफ लीगों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (IPL) ने 2 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना ली थी। इससे पहले पिछले साल उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा था, जिसके बाद वह लगातार प्रोटियाज के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन 33 वर्ष की आयु में अब उन्होंने पूरी तरह से इंटरनेशनल प्रारूपों से दूरी बना ली है।

हालांकि, अब वह बतौर कप्तान मेजर क्रिकेट लीग 2025 में सिएटल ऑर्कस की कप्तानी कर रहे हैं। इस लीग में यह सिर्फ हेनरिक की कप्तानी की अग्निपरीक्षा होगी बल्कि उनके खामोश बल्ले से रन की उम्मीद भी क्रिकेट प्रशंसकों को होगी।

सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के प्रमुख हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नरेन ने 5 नवंबर 2023 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। वह फिलहाल मेजर क्रिकेट लीग 2025 में केकेआर की स्वामित्व वाली लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

नरेन काफी लंबे समय से केकेआर की टीम का अहम हिस्सा हैं। साथ ही वह इस टीम के लिए गेंद और बल्ले से लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपनी कप्तानी से भी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम योगदान देना होगा।

ग्लेन मैक्सवेल (पंजाब किंग्स)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 (IPL) में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन उनका प्रदर्शन दोनों ही विभागों में बेहद साधारण रहा था। हालांकि, वह चोट लगने से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जबकि 2 जून 2025 को उन्होंने एकदिवसीय फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को हैरानी में डाल दिया था। मैक्सवेल ने अपने 13 साल के वनडे करियर को एक झटके में समाप्त कर दिया था, लेकिन अब वह मेजर क्रिकेट लीग 2025 में वॉशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी का जिम्मा उठाते नजर आएंगे।

इससे पहले गत विजेता वॉशिंगटन फ्रीडम ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खिताब जीता था, लेकिन राष्ट्रीय ड्यूटी के चलते ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी के किरदार में मैक्सवेल (IPL) किस तरह का प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं।

पंजाब किंग्स के लिए पूरे सीजन फ्लॉप रहे इस खिलाड़ी को मिली कप्तान

Tagged:

ipl
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com