'मुझे गाली दे रहे, धमकी मिल रही…' Shreyas Iyer की बहन ट्रोलर्स पर भड़कीं, सोशल मीडिया पर निकाला अपना पूरा गुस्सा
Published - 26 May 2026, 11:52 AM | Updated - 26 May 2026, 11:53 AM
Table of Contents
Shreyas Iyer : पंजाब किंग्स के आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से सिर्फ एक अंक से चूकने के बाद फैंस काफी गुस्से में हैं, और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer ) की बहन श्रेष्टा पर वार कर रहे हैं. लेकिन अय्यर की बहन ने भी ट्रोलर्स को वीडियो के जरिये मुंह तोड़ जबाव दिया है, और कहा है कि मेरा भाई हारे या जीते मैं उसके लिए हमेशा सेलिब्रेट करूंगी. चलिए तो जानते हैं क्या है पूरा मामला....
क्या है पूरा मामला और Shreyas Iyer की बहन ने क्या कहा?
View this post on Instagram
दरअसल, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने केकेआर पर पंजाब किंग्स की जीत के बाद मजाकिया अंदाज में जश्न मनाया था.
लेकिन पंजाब के आईपीएल 2026 प्लेऑफ से बाहर होने के बाद पंजाब फैंस ने उसी वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए Shreyas Iyer की बहन पर निशाना साधा है.
वहीं, श्रेष्टा ने ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो पोस्ट किए हैं. जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका भाई है, वह हारे या जीते इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं अपने भाई के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी.
View this post on Instagram
परिवार और दोस्तों को मिल रही है गालियां
Shreyas Iyer की बहन श्रेष्टा ने कहा, अब ट्रोलिंग सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं रही है. बल्कि, उनके ऑफिस में फोन कर के धमकाया जा रहा है. मेरे सहयोगियों, छात्रों और परिवार तक को गालियां दी जा रही है.
कॉल किसी भी समय किया जाता है . श्रेष्टा ने कहा, अगर मुझसे नफरत करनी है या मेरे बारे में बुरा कहना है बोलिए लेकिन मेरे परिवार और मुझसे जुड़े लोगों को परेशान मत करो.
कहां से शुरू हुई ट्रोलिंग?

गौरतलब है कि बारिश के कारण पंजाब किंग्स और केकेआर मैच रद्द हो गया था. जिस कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था. तब कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने एक जश्न का वीडियो बनाकर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा, हम पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है, लो, हमने तुम्हे एक अंक दे दिया.
लेकिन लीग चरण में पंजाब ऐसी स्थिति में आ गई की एक अंक की कमी से आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई. अब फैंस का कहना है कि श्रेष्टा को जीत से पहले जश्न नहीं मनाना चाहिए था. इतना ओवर कॉन्फिडेंस ठीक नहीं है.
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ODI और टी20 टीम का हुआ ऐलान, SRH और DC से खेले 2-2 खिलाड़ियों को मिला मौका
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर