5 गेंदबाज जो आईपीएल 2021 में तोड़ सकते हैं सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड

Published - 03 Jun 2021, 03:24 AM

आईपीएल 2021

भारतीय क्रिकेट का महासंग्राम शुरु होने जा रहा है, इस महासंग्राम का नाम है आईपीएल यानी के इंडियन प्रीमियर लीग। इस महासंग्राम के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से शुरू होगा, जिसका शेड्यूल बीबीसीआई ने जारी कर दिया है। आईपीएल के पूरे सीजन में क्रिकेट विश्लेषक और क्रिकेट प्रेमी के साथ-साथ हर खिलाड़ी की नज़र रोज़ नए बन रहे और टूट रहे रिकॉर्ड्स पर होती है कि कौन बल्लेबाज सबसे लम्बा छक्का मार रहा तो कौन-सा गेंदबाज सबसे तेज गेंद डाल बल्लेबाज को दिन में ही तारे दिखा रहा है।

क्रिकेट अनिश्चिंताओं का खेल है, लेकिन आईपीएल का क्रिकेट रिकॉर्ड टूटने और नए रिकॉर्ड बनने का खेल है, ऐसा ही सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जो आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हैं एनरिक नॉर्टजे के नाम है। नॉर्टजे ने साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

जैसा कि ऊपर बता चुके हैं कि आईपीएल का क्रिकेट रिकॉर्ड टूटने और नए रिकॉर्ड बनने का खेल है, हम अपने इस आर्टिकल में बात करेंगे उन गेंदबाजों की जो आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा की गेंद फेंकने का दमखम रखते हैं।

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर

इंग्लिश क्रिकेट टीम के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं, आईपीएल में आर्चर का दबदबा ऐसा है कि वो विरोधी टीम को अकेले के दम पर पवेलियन लौटाने का माद्दा रखते हैं। साथ ही आर्चर के पास गति ऐसी है कि वो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर बल्लेबाजों पर कहर बरपाते रहते हैं।

आगर हम जोफ्रा आर्चर के आईपीएल करियर की बात करे तो वो अबतक आईपीएल में 153.62 क्रिकेट प्रति घंटे की रफ्तार से 2020 में ही गेंद फेंक चुके हैं। हालांकि आर्चर साल 2018 में आईपीएल में ही 152.39 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर पहले स्थान पर रहे थे।

तेज गेंदबाजी फिटनेस और मेहनत के ऊपर निर्भर करती है, और आजकल के आधुनिक युग में खिलाड़ियों के पास जिम से लेकर निजी ट्रेनर की सुविधा है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगर आर्चर 14वें सीजन में पूरी तरह से फिट रहते हैं तो आसानी से नॉर्टजे की 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा

आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में अगर कोई नॉर्टजे की रिकॉर्ड 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद का रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद लगा सकता है तो दूसरी उम्मीद साउथ अफ्रीका के टॉप प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा से लगा सकता है, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के लिए के खेलते हैं। रबाडा गति के मामले में ऐसे गेंदबाज है कि जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की गेंदबाजी कर सकते हैं।

कगिसो रबाडा अब तक आईपीएल में कुल 35 मैच खेल चुके हैं, जिसमें वो 13.18 बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 61 विकेट चटका चुके हैं। इतना ही नहीं गति के मामले में वो साल 2019 के आईपीएल में 154.23 किलोमीटर प्रति घंटे की गेंद फेंकने वाले सबसे तेज गेंदबाज बने थे।

तेज गेंदबाजी फिटनेस और मेहनत के ऊपर निर्भर करती है, और आजकल के आधुनिक युग में खिलाड़ियों के पास जिम से लेकर निजी ट्रेनर की सुविधा है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगर कगिसो रबाडा 14वें सीजन में पूरी तरह से फिट रहते हैं तो आसानी से नॉर्टजे की 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

नवदीप सैनी

नवदीप सैनी इस समय भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी के मामले में एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। आज के समय में सैनी बड़ी आसानी से 140 किलोमीटर से ऊपर की गेंदबाजी करते हैं, इतनी ही नहीं वो कई बार बीच-बीच में 150 किलोमीटर से ज्यादा की गेंद फेंक कर बल्लेबाज को चौंकाते रहते हैं।

नवदीप सैनी अब तक आईपीएल में 26 मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें 8.28 की ठीक-ठाक इकॉनमी से 17 विकेट ही ले पाए हैं। लेकिन वो गति के मामले में कई बार कमाल कर देते हैं। सैनी ने 2019 के आईपीएल में 152.85 किलोमीटर की रफ्तार की गेंद फेंक कर 5 पांचवे पाएदान पर रहे थे। जबकि 2019 के सीजन में सैनी ने 14 बार से ज्यादा 150 किलोमीटर से ऊपर की गेंद फेकी थी

हालांकि सैनी भारतीय टीम के ऐसे गेंदबाज है जो अपने छोटे से करियर में प्रदर्शन को लेकर कम और फिटनेस लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं, और फिटनेस की ही वजह से अधिकतर टीम से बाहर ही रहते हैं। अब अगर आईपीएल 2021 के सीजन में सैनी पूरी तरह से फिट रहते हैं तो वो आसानी से आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गूसन को तेज गति में माहिर गेंदबाज के रूप में जाना जाता है, आईपीएल में वो कोलकाता नाईट राइडर्स के तरफ से खेलते हैं हालांकि वो आईपीएल में अभी तक कुल 14 मुकाबले ही खेले हैं जिसमें वो 8.50 की ठीक-ठाक इकोनॉमी से मात्र 11 विकेट ही झटने कामयाब रहे हैं।

आईपीएल 2020 में जो गेंदबाज रफ्तार के मामले में सुर्खिया बटोरने में कामयाब रहे थे उनमे लॉकी फर्ग्यूसन का नाम शुरु से आखिर तक शामिल रहा था। उन्होंने आईपीएल 2020 के 13वें सीजन में अच्छे-से-अच्छे बल्लेबाज को दिन में तारे दिखा दिये थे, पिछले सीजन में उन्होंने 153.84 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद फेंक कर पांचवा स्थान हासिल किया था।

आईपीएल के 14वें में अगर अगर फर्ग्यूसन पूरी तरह से फिट रहते हैं तो मान सकते हैं कि वो आसानी से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

पैट कमिंस

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस रिकॉर्ड के साथ-साथ अपनी गति से बल्लेबाजो को छकाने के मामले में जाने जाते हैं। पैट कमिंस अब तक आईपीएल में 30 मैच खेल चुके हैं। जिसमें वो 8.09 ठीक-ठाक इकोनॉमी के दम पर 29 विकेट झटक चुके हैं।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलने वाले पैट कमिंस का रफ्तार के मामले में पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने कई मौके पर 150 किलोमीटर से ज्यादा की गेंद डाल कर बल्लेबाजो को छका दिया था।

पैट कमिंस के मामले में खास बात यह है कि वो लगातार 150 किलोमीटर से ऊपर गेंदबाजी करने का माद्दा रखते हैं, इसलिए उम्मीद लगाई जा सकती है कि वो आईपीएल 2021 में सबसे तेज गेंद फेंक कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

CA New Jr. Staff

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com