4 कारण, क्यों सितारों से सजी Mumbai Indians पहले राउंड से ही हुई बाहर, टीम को ले डूबी ये 4 बड़ी गलतियां

Published - 11 May 2026, 03:46 PM | Updated - 11 May 2026, 03:50 PM

Mumbai Indians

Mumbai Indians: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अपना 8वां मुकाबला हारने के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस टीम में रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम शामिल थे, लेकिन इसके बावजूद ये टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई है।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जिस टीम को स्टार खिलाड़ियों के दम पर खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था, वहीं टीम पहले ही राउंड में बोरिया बिस्तर समेटकर घर लौट चुकी है। हालांकि, एमआई के तीन मैच शेष हैं, लेकिन वह केवल औपचारिकता मात्र है। चलिए आपको बताते हैं कि किन चार गलतियों के कारण टीम को इस तरह की शर्मनाक हार को उठाना पड़ा।

Mumbai Indians: जसप्रीत बुमराह का खराब गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे आईपीएल 2026 में संघर्ष करते नजर आए हैं। इस खिलाड़ी ने ब्लू आर्मी के लिए खेलते हुए 11 पारियों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान इकॉनमी रेट 8.51 का रहा है, जो कि बुमराह की गेंदबाजी में काफी मुश्किलों से देखने को मिलता है।

वहीं, 8 बार ऐसा हुआ है कि बुमराह एक भी विकेट लिए बिना खाली हाथ वापस लौटे हैं। यही वजह है कि इस सीजन मुंबई (Mumbai Indians) का गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आया था, क्योंकि एमआई की गेंदबाजी बुमराह पर काफी निर्भर करती है।

खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर जैसे स्टार इंटरनेशनल खिलाड़ी खेलते हैं, जो कि दूसरी टीमों की तुलना में काफी अधिक हैं। साथ ही इनमें से रोहित शर्मा भारत और एमआई के पूर्व कप्तान रह चुके हैं तो सूर्यकुमार यादव वर्तमान भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं। जबकि बुमराह भी भारत के उप कप्तान रह चुके हैं।

ऐसे में हार्दिक पंड्या की अगुवाई (Mumbai Indians) में खेलना कही न कही खिलाड़ियों के बीच में तालमेल की कमी को कम कर सकता है। दरअसल, हार्दिक पंड्या के कप्तान बनने के बाद से एमआई खेमे में लगातार विवादों की खबरें सामने आती रही हैं और इसी की नजारा अक्सर मैदान पर भी देखने को मिलता है। कहा यहां तक जाता है कि हार्दिक के कप्तान बनने से कई वरिष्ठ खिलाड़ी खुश नहीं हैं।

रोहित का काफी मैचों के लिए बाहर रहना

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की थी। उन्होंने केकेआर के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 78 रन की धमाकेदार पारी खेली थी तो दूसरे मैच में दिल्ली के खिलाफ 35 रन बनाए थे।

हालांकि, राजस्थान के खिलाफ वह सिर्फ 5 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वह 19 रन पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे कि तभी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उनको अगले कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था।

उन्होंने चोट के कारण पांच मैच मिस किए थे, जिसके चलते टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता रहा। अगर रोहित इन मैचों में उपलब्ध होते तो शायद एमआई की कहानी कुछ और हो सकती थी, क्योंकि हिटमैन ने मौजूदा सीजन में 6 पारियों में 48 से अधिक की औसत के साथ 243 रन ठोके हैं।

IPL Playoffs Scenario: बची 8 टीमों के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें कौन सी टीम कितने मैच जीतकर बनाएगी जगह

तिलक, सूर्या, हार्दिक का खराब फॉर्म

आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने मुख्य खिलाड़ियों पर काफी अधिक निर्भर करती है और यही इस साल बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला। तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम तय नहीं था, जिसके चलते वह कभी नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आ रहे थे तो कभी उनको 5-6 पर भेजा रहा था।

ऐसे में उनको बल्लेबाजी पर भी इसका गलत प्रभाव देखने को मिला। आईपीएल 2026 में तिलक ने 11 पारियों में सिर्फ 261 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 पारियों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं, जबकि हार्दिक के बल्ले से 8 पारियों में 20.85 की औसत से 146 रन निकले हैं।

वहीं, गेंदबाजी में भी हार्दिक ने औसत दर्जे का प्रदर्शन किया है, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है। वहीं, कप्तानी में भी हार्दिक के आंकड़े कुछ खास नहीं है। हार्दिक ने 37 मैचों में मुंबई की कप्तानी की है, जिनमें सिर्फ 15 मैच मुंबई (Mumbai Indians) जीती है तो 22 गंवाए हैं।

Mumbai Indians के इन 3 बड़े खिलाड़ियों को Hardik Pandya ने Instagram पर कर दिया अनफॉलो, घर से बाहर आई अब लड़ाई

Tagged:

Suryakumar Yadav hardik pandya Mumbai Indians IPL 2026 Playoffs
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com