अफगानिस्तान टेस्ट के लिए सभी सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध, 15 सदस्यीय टीम कुछ ऐसी, गिल(कप्तान), केएल, पंत, जडेजा, सिराज....

Published - 12 May 2026, 04:25 PM | Updated - 12 May 2026, 04:28 PM

Afghanistan Test

Afghanistan Test: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, जो कि न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारत के वरिष्ठ खिलाड़ी पूरी तरह से उपलब्ध रहने वाले हैं, तो संभावित स्क्वाड भी सामने आ चुका है।

यह टेस्ट मैच 6 से 10 जून को मुल्लांपुर स्टेडियम में आयोजित होना है। हालांकि, यह मैच (Afghanistan Test) आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंतरगर्त नहीं आता है, लेकिन भारतीय टीम के पास आगामी मैचों के लिए तैयारियां करने का शानदार मौका होगा और इसी को ध्यान में रखते हुए चयन समिति अपनी पूरी ताकत मैदान पर उतारना चाहेगी।

बल्लेबाजी समूह में बदलाव होना मुश्किल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच (Afghanistan Test) के लिए कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, उप कप्तान ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल उपलब्ध रहेंगे। माना जा रहा था कि आईपीएल 2026 में लगातार खेलने के बाद बीसीसीआई अफगानिस्तान (Afghanistan Test) के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच से इन सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दे सकती है।

लेकिन मेडिकल टीम के द्वारा किसी भी तरह की चेतावनी नहीं दिए जाने के कारण ये प्लेयर्स टेस्ट मैच का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेडिकल टीम ने बल्लेबाजों को लेकर किसी भी तरह की कोई चिंताजनक बात नहीं बताई है।

Afghanistan Test: नंबर 3 के लिए तीन दावेदार

चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के बाद से बीसीसीआई नंबर तीन की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है। पहले नंबर तीन पर कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी किया करते थे, लेकिन विराट कोहली के संन्यास के बाद गिल को चौथे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था और इंग्लैंड दौरे पर इसी नंबर पर उन्होंने खूब रन बनाए थे।

बाद में मैनेजमेंट ने नंबर 3 पर साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर को भी आजमाया, लेकिन वह भी अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई अभी भी नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर साईं सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल को देख रहा है, जिनको लाल गेंद के खेल में अधिक मौके नहीं मिले हैं। हालांकि, पडिक्कल का घरेलू सीजन काफी धमाकेदार गया था, ऐसे में उनको सुदर्शन और सुंदर से पहले तरजीह दी जा सकती है।

जिस बात का डर था वहीं हुआ! Axar Patel को 440 वोल्ट का झटका, भगवान करें किसी के साथ ना हो ऐसा

गेंदबाजी में बदलाव की उम्मीद

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना है, क्योंकि चयनकर्ता जून की भीषण धूप में अपने बेहतरीन तेज गेंदबाजों को थकाना नहीं चाहेंगे। जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान (Afghanistan Test) के खिलाफ इकलौते टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, ताकि आगामी बड़े मैचों के लिए वह पूरी तरह से तरोताजा रहें। साथ ही मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों के चयन पर भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभाओं को मौका दिया जा सकता है, जिनमें अंशुल कंबोज का नाम भी शामिल है, लेकिन फिलहाल आकिब नबी के नाम पर चर्चा नहीं है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट लेकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, श्रीलंका दौरे से पहले स्पिनरों को भी परखने का यह शानदार अवसर होगा।

भारत का संभावित स्क्वाड बनाम अफगानिस्तान

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, साईं सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद शमी, नीतीश कुमार रेड्डी।

RCB vs KKR Today Match Prediction, Match 57- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Tagged:

shubman gill Mohammed Siraj Afghanistan Test
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com