RCB vs KKR Today Match Prediction, Match 57- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 12 May 2026, 03:15 PM | Updated - 12 May 2026, 03:23 PM
Table of Contents
RCB vs KKR Today Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच टूर्नामेंट का 57वा मैच रायपुर में खेला जाएगा। IPL 2026 प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में सातवीं जीत दर्ज की है और वह 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है।
इस मैच में भुवनेश्वर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इन्होंने 4 अहम विकटों के साथ-साथ आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई है। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत के बाद लगातार 4 मैच जीतकर अच्छी वापसी की है कोलकाता ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया है।
फिन एलन ने इस मैच में 100* रनों की आक्रामक पारी खेली है। कोलकाता को अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RCB vs KKR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (RCB vs KKR Match Details)
| मैच | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| स्टेडियम | शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर |
| मैच की तारीख | 13 मई 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RCB vs KKR Head-to-Head)
मैच: 10
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 4
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (RCB vs KKR Recent Form)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: W, L, L, W, W
कोलकाता नाइट राइडर्स: W, W, W, W, L
पिच रिपोर्ट (RCB vs KKR Pitch Report- नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि पिछले मैच में इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिली है। पिच रिपोर्ट के आधार पर RCB vs KKR Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक कुल 7 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 29% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 71% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 149 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 147 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (51%) |
यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया सब दूध का दूध-पानी का पानी
RCB vs KKR Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनेरियो 1: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 155–165
मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना
सिनेरियो 2: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–60
अनुमानित कुल स्कोर: 165–175
मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (RCB vs KKR Playing XI Today)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI
विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (RCB vs KKR Key Players)
टॉप बल्लेबाज
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। ये पिछले 2 मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं, लेकिन इस मैच में अच्छी वापसी कर सकते हैं।
फिन एलन ने पिछले मैच में 47 गेंद में शतक लगाया है। यह विस्फोटक शैली के बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
सुनील नरेन का रिकॉर्ड बेंगलुरु के खिलाफ शानदार रहा है। पिछले मैच में सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट लिया है ये अभी तक 10 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार इस समय 21 विकेटों के साथ पर्पल कैप होल्डर है। पिछले मैच में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
RCB vs KKR Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने अच्छी वापसी की है और लगातार 4 मैच जीते हैं। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। पिछले 10 मैचों के हेड-टू-हेड आंकड़ों में नाइट राइडर्स आगे रही है लेकिन हालिया टीम संयोजन को देखते हुए RCB ज्यादा संतुलित नजर आ रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 60%
कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: RCB Playing XI: कोलकाता के खिलाफ आरसीबी की अंतिम-11 रिवील, साल्ट-डफी की एंट्री! बेथेल-हेजलवुड OUT
IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) Squad
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) Squad
अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, दक्ष कामरा, राहुल त्रिपाठी
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
Tagged:
Royal Challengers Bangalore Kolkata Knight Riders RCB vs KKR RCB vs KKR Today Match Prediction RCB vs KKR Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।