RCB vs KKR, PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया सब दूध का दूध-पानी का पानी
Published - 12 May 2026, 09:32 AM | Updated - 12 May 2026, 09:33 AM
Table of Contents
RCB vs KKR: आईपीएल 2026 में 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13 मई 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में होगी. सीजन में अब तक आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं.
फिलहाल, हर टीम एक्शन मोड़ में है, और कोई भी हार का सामना नहीं करना चाहती है. लेकिन RCB vs KKR मुकाबले से पहले सामने आई पिच रिपोर्ट को लेकर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच चर्चा तेज हो गई है. चलिए तो जान लेते हैं कि रायपुर स्टेडियम की पिच क्या कहती है.
RCB vs KKR, PITCH REPORT: किसे मदद करेगी पिच?

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है. इस पिच पर अच्छी उछाल और गति मिलती है. जिस कारण शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है.
लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को दबदबा देखने को मिलता है. बीतते वक्त के साथ पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। बता दें कि यह भारत के सबसे बड़े मैदानों में से एक है. जिस वजह से गेंदबाज रन रोक पाने में कामयाब रहते हैं.
IPL मैचों में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर के आंकडें:
- कुल मैच- 7
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 2
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 5
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 149.14
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 167/8 (Royal Challengers Bengaluru) v 10/05/2026 v Mumbai Indians
- हर विकेट पर एवरेज रन- 27.65
- हर ओवर पर एवरेज रन- 7.61
ICC की ताजा ODI रैंकिंग में नंबर-1 बनी Team India, देखें पाकिस्तान समेत टॉप-10 टीमों का स्थान
RCB vs KKR किस की होगी जीत?
इस मुकाबले में टॉस की अहम भूमिका होगी. पिच का बर्ताव देखते हुए पहले बॉलिंग करना फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि दूसरी पारी में रन बनाना आसान हो सकता है. अब तक इस मैदान में 7 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या 2 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच-5 है.
दूसरी पारी में ओस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. इसलिए जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. वहीं, जीत की बात करें तो RCB इस वक्त फॉर्म में चल रही है. टीम की बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है और बड़े पावर हिटर मौजूद है. अगर वह इस पिच पर जम जाते हैं तो हाई स्कोर बना सकते हैं.
वहीं, केकेआर (RCB vs KKR) की टीम काफी संतुलित है, और पिछले कुछ मुकाबले लगातार जीतकर अंडरडॉग साबित हुई है. टीम के पास बल्लेबाज के साथ गेंदबाजी में भी गहराई है. लेकिन सही रणनीति और परिस्थिति के अनुसार खेलने वाली ही टीम जीत हासिल कर सकती है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर