PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद Shreyas Iyer ने कहा चहल को बोलिंग देना चाहता था, पर मन में आशंका.......
Published - 12 May 2026, 02:07 AM | Updated - 12 May 2026, 02:18 AM
IPL 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली 3 विकेट की करारी हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) काफी निराश नजर आए। धर्मशाला के मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच में 210 रन बनाने के बावजूद पंजाब की टीम अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाई।
मैच के बाद कप्तान ने अपनी रणनीति और गेंदबाजी में हुई चूक को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम की प्लानिंग में कमी रही, जिसके कारण दिल्ली ने अंतिम ओवरों में मैच छीन लिया।
बोर्ड पर पर्याप्त रन के बावजूद गेंदबाजी रही सुस्त

मैच के बाद हुई बातचीत में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने यह साफ किया कि इस पिच के मिजाज को देखते हुए 210 रनों का स्कोर जीत के लिए काफी था। अय्यर का मानना था कि जिस तरह से गेंद सीम हो रही थी और पिच पर असमान उछाल था, उसे देखते हुए यह स्कोर असल में 30 रन ज्यादा था।
कप्तान ने कहा कि अगर गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते, तो दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए लक्ष्य का पीछा करना नामुमकिन हो जाता। लेकिन पंजाब के गेंदबाज सही समय पर विकेट निकालने में नाकाम रहे और दिल्ली ने इसका पूरा फायदा उठाया।
पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15-15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, देखें पूरा स्क्वॉड
युजवेंद्र चहल को मौका न देने पर क्या बोले Shreyas Iyer?
मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को आक्रमण पर लाया जाएगा। इस बारे में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनके मन में चहल को गेंद थमाने का विचार आया था, लेकिन वह दुविधा में थे।
उन्होंने महसूस किया कि पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल रही थी और गेंद सीम हो रही थी। अय्यर ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके पेसर पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाकर विकेट झटक लेंगे, इसलिए उन्होंने चहल से पहले तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताना बेहतर समझा, जो अंत में गलत साबित हुआ।
यॉर्कर के बजाय हार्ड लेंथ पर फोकस करना महंगा पड़ा
अंतिम ओवरों की रणनीति पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी सोच शेयर की। उन्होंने बताया कि टीम यॉर्कर डालने के बजाय हार्ड लेंथ पर भरोसा कर रही थी।
अय्यर के मुताबिक, जब नया बल्लेबाज क्रीज पर आता है, तो उसे हार्ड लेंथ पर शॉट लगाना आसान नहीं होता और वहां विकेट मिलने की संभावना अधिक रहती है।
हालांकि, उन्होंने भारी मन से यह भी स्वीकार किया कि इस मैच में टीम की योजना और उसके लागु करने में कमी थी। इसी खराब प्लानिंग की वजह से पंजाब किंग्स को एक अहम मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा।
इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स के लिए पॉइंट्स टेबल में अब चुनौतियां बढ़ गई हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और उनकी टीम को अब अपने बचे हुए मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी और रणनीति में सुधार करना होगा, ताकि प्लेऑफ की दौड़ में वे बने रहें। दिल्ली के खिलाफ मिली इस शिकस्त ने पंजाब को आत्ममंथन करने पर मजबूर कर दिया है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर