पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15-15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, देखें पूरा स्क्वॉड

Published - 11 May 2026, 04:41 PM | Updated - 11 May 2026, 04:43 PM

Australia

Australia: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia) तीन मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरे पर रवाना होगा. फिर बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 श्रृंखला का आयोजन होगा.

खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह नहीं दी है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए प्लेयर्स की कमिटमेंट को देखते हुए B टीम तैयार की है. चलिए तो जान लेते हैं कि स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.

Australia ने IPL में खेल रहे खिलाड़ियों को नहीं दी जगह

Australia

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia) और पाकिस्तान के बीच 30 मई से वनडे सीरीज खेली जाएगी. जबकि, 31 मई 2026 को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच है.

फिलहाल, आईपीएल में कई कंगारू खिलाड़ी खेल रहे हैं. जिस कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल ना करने का फैसला किया है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ODI श्रृंखला के लिए स्क्वाड से पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस को बाहर रखा है.

दिग्गज खिलाड़ियों को स्क्वाड से किया बाहर

IPL 2026 में पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. इसलिए उन्हें इस सीरीज में जगह नहीं मिली है. वहीं, SHR के दूसरे खिलाड़ी ट्रेविस हेड पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला मिस करेगी.

वह सीधा बांग्लादेश दौरे पर टीम से जुड़ेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क और RCB के जॉश हेजलवुड भी पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश दौरे पर भी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं होंगे.

पंजाब किंग्स के जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली और बेन ड्वारसुइस बांग्लादेश दौरे के लिए स्क्वाड का हिस्सा होंगे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्हें भी स्क्वाड से बाहर रखा गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ नए चेहरों को मिला मौका

गौरतलब है कि आॉस्ट्रेलिया (Australia) पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला मैच 30 मई. दूसरा 2 जून और तीसरा 4 जून को खेला जाएगा. सभी मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे.

वनडे टीम की कप्तानी अनुभवी प्लेयर मिचेल मार्श को दी गई है. इस श्रृंखला के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में 78 की औसत से 234 रन कूटने वाले ऑली पीक को भी मौका दिया दिया गया है.

साथ ही ऑलराउंडर लायम स्कॉट को भी चुना गया है. हालांकि ऑली पीक को बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है. मगर लायम स्कॉट को दोनों टीमों के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ ODI और टी20 सीरीज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज की शुरूआत 9 जून से करेगी. दोनों टीमों के बीच दूसरे ODI मैच 11 जून को और तीसरा 14 जून को खेला जाएगा.

वहीं, टी20 श्रृंखला के लिए 17,19 और 21 जून को 3 मैच खेले जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगारू टीम और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज ढाका में खेली जाएगा. जबकि, 20 ओवर के सभी मुकाबले चट्टग्राम में आयोजित होंगे.

बात करें स्क्वाड की तो मैक्सवेल को बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीजी में मौका नहीं मिला है. वहीं, स्पेन्सर जॉनसन और आरोन हार्डी को स्क्वाड में शामिल किया गया है.


IPL के बीच पाकिस्तान से ODI सीरीज खेलेंगे या नहीं कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड, ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने सुनाया अपना फैसला

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस, मैट कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन,राइली मेरेडिथ. ऑली पीक, मैट रेनशॉ, तनवीर संघा, लायम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जंपा

बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारसुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैट कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन,मैट रेनशॉ, तनवीर संघा, लायम स्कॉट, एडम जंपा

बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), टिम डेविड, जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, जोएल डेविस, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, स्पेन्सर जॉनसन, मैट कुन्हेमन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, एडम जंपा

आयरलैंड सीरीज के लिए BCCI ने तय किया टीम इंडिया के कप्तान का नाम, संजू नहीं बल्कि इस विकेटकीपर को जिम्मेदारी

Tagged:

AUS vs PAK australia AUS vs BAN IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com